एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, बर्खास्त हुए 570 कर्मी, एंबुलेंस के लिए पुलिस ने की सहायता

संक्षेप:

  • एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी
  • 570 कर्मियों को किया गया बर्खास्त
  • पुलिस ने की एंबुलेस के लिए सहायता

लखनऊ- प्रदेश में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी है। इस बीच एस्मा लागू कर करीब 570 कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस की मदद से कर्मियों से एंबुलेंस लेकर दूसरे चालकों को सौंपी गई हैं। एंबुलेंस सेवा देने वाली कंपनी का दावा है कि मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

दो दिन से चल रही एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के बाद बुधवार को सख्त कदम उठाए गए। विभिन्न जिलों में पुलिस और प्रशासन की मदद से एंबुलेंसकर्मियों से एंबुलेंस वापस ले ली गई। इन्हें दूसरे चालकों को सौंपी गई हैं। जीवीके ईएमआरआई के सीनिर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि लोगों की जिंदगी बचाने के लिए एंबुलेंस सेवा में किसी तरह की बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब 570 को बर्खास्त किया जा चुका है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


आगे भी सेवा बाधित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि किसी केबहकावे में ना आकर ड्यूटी ज्वाइन करें। दूसरी तरफ एंबुलेंस कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि पूरे प्रदेश में हड़ताल चल रही है। विभिन्न जिलों से एंबुलेंसकर्मी लखनऊ के लिए निकल पड़े हैं। सभी ईको गार्डेन पहुंचेंगे। यहां धरना चलता रहेगा।

एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने भी सख्त  निर्देश दिया है। टीम 9 की समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि 108 और 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन निर्बाध रूप से किया जाए। एम्बुलेंस सेवा किसी भी दशा में बाधित नहीं होना चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक जरुरतमंद को एम्बुलेंस सेवा समय से प्राप्त हो जाए। यदि ऐसा नहीं होता हैए तो संबंधित एम्बुलेंस प्रोवाइडर के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles