योगी कैबिनेट का फैसला, अनूप चंद्र पांडेय होंगे उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव

संक्षेप:

  • अनूप चंद्र पांडेय होंगे नए मुख्य सचिव
  • राजीव कुमार का लेंगे स्थान
  • 30 जून को रिटायर हो रहे राजीव कुमार

लखनऊः उत्तर प्रदेश के नए मुख्य सचिव को लेकर छाए असमंजस के बादल खत्म हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने 1984 बैच के आईएएस अफसर अनूप चंद्र पांडेय का नाम मुख्य सचिव के पद के लिए फाइनल कर दिया है। अनूप 30 जून को रिटायर हो रहे वर्तमान मुख्य सचिव राजीव कुमार की जगह लेंगे। बता दें कि राजीव कुमार ने बुधवार को बतौर मुख्य सचिव आखिरी कैबिनेट बैठक में हिस्सा लिया था। इसके बाद साफ हो गया था कि उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलेगा और वह अपने तय समय पर रिटायर होंगे।

राजीव कुमार की जगह ले रहे अनूप चंद्र पांडेय वर्तमान में इंफ्रास्ट्रक्चर ऐंड इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कमिश्नर (IDC) और इसी विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं। बताया जा रहा है कि इस साल हुए उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम यूपी इन्वेस्टर्स समिट को सफल बनाने में उनकी अहम भूमिका थी।

वहीं, इस फैसले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शीर्ष पदाधिकारियों की मंगलवार को हुई बैठक से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें संघ ने 2019 के आमचुनाव में जीत की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है, साथ ही उन्हें फैसले लेने की भी खुली छूट दे दी है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि योगी अपनी पसंद की टीम चुन रहे हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles