बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह 6.65 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक, गाड़ियों और आभूषण का रखते हैं शौक

संक्षेप:

धनंजय सिंह 6 करोड़ 65 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। धनंजय सिंह और उनकी पत्नी श्रीकला वाहनों व गहनों का शौक रखते हैं।

मऊ के ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह चर्चा में बने हुए हैं और उनकी कभी भी गिरफ्तार हो सकती है। ऐसे में हर कोई धनंजय सिंह के बारे में जानना चाहता है। चलिए आज आपको बताते हैं कि बाहुबली धनंजय सिंह की संपत्ति के मालिक हैं और उनके पास कितनी कारें है।

धनंजय सिंह 6 करोड़ 65 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति के मालिक हैं। धनंजय सिंह और उनकी पत्नी श्रीकला वाहनों व गहनों का शौक रखते हैं। 44 साल के धनंजय सिंह की पत्नी के पास तीन लाख की संपत्ति है। इनके पास 24 लाख 95 हजार का बीमा है। वहीं अगर गाड़ियों की बात करें तो धनंजय सिंह के नाम फार्चूनर, टैंकर, बेलेनो कार, होंडा सिटी है तो पत्नी के पास निशान सनी कार है।

2020 में विधानसभा उपचुनाव के वक्त नामांकन पत्र में दाखिल की गई जानकारी के मुताबिक धनंजय सिंह के पास जहां 68 लाख 66 हजार के आभूषण हैं तो पत्नी के पास इनसे ज्यादा एक करोड़ 62 लाख रुपए के गहने हैं। इनकी कुल चल संपत्ति एक करोड़ 93 लाख तो पत्नी के नाम दो करोड़ 92 लाख की संपत्ति है। वहीं अचल संपत्ति में धनंजय के पास चार करोड़ 71 लाख की संपत्ति है तो वहीं पत्नी के नाम एक करोड़ 35 लाख की संपत्ति है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles