उत्तर प्रदेश पुलिस में निकली बंपर वैंकसी, नोटिफिकेशन जारी जाने कब तक करें ऑनलाइन आवेदन

संक्षेप:

  • यूपी पुलिस में निकली बंपर वैंकसी
  • 1329 पदों पर निकली है वैंकेसी
  • SI और ASI पदों के लिए निकली है वैंकेंसी

लखनऊ- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में अगर आपको शामिल होने की इच्छा है तो यह खबर आपके लिए बहुत बढ़ियां हो सकती है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस पुलिस उपनिरीक्षक व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक, गोपनीय व लेखा) के कुल 1329 पदों पर भर्ती 2020 जल्द होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार महिला और पुरूष अभ्यर्थी एक से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

पुलिस भर्ती का आवेदन शुल्क औऱ आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई तक तय की गई है। इस भर्ती का आवेदन शुल्क 400 रुपये रखा गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती 2020 का नोटिफिकेशन कर दिया है। पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) समूह ग के 295, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लिपिक) समूह ग के 624 पदों पर तथा सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (लेखा) समूह ग के 358 पदों पर भर्ती होगी। इनमें सतर्कता अधिष्ठान के भी 52 पद शामिल हैं। इससे जुड़ी विस्तृत सूचना भर्ती बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़े : यूपी के सभी जिलों में खुलेगा एक-एक मॉडल कंपोजिट स्कूल, कक्षा एक से 12 तक की होगी पढ़ाई


आपकी जानकारी के लिए बतादें कि इससे पूर्व पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 25 फरवरी को पुरुष व महिलाओं के लिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के कुल 9534 पदों पर सीधी भर्ती 2020-21 की घोषणा की थी और इन पदों पर भर्ती के लिए एक अप्रैल से आवेदन किए जा सकेंगे।

इन पदों पर निकली है वैंकेसीयां

पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) : 295 +32 = 317

 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) : 624+20 = 644

 पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) : 358

याद रखे

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख : 01 मई, 2021

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख : 31 मई, 2021

आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तारीख : 31 मई, 2021

 आवेदन पत्र जमा करने लास्ट डेट: 31 मई, 2021

क्या होनी चाहिए योग्यता

किसी भी विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में प्रवीणता के साथ ही मान्यता प्राप्त संस्था नाइलेट सोसायटी से ओ लेवल कंप्यूटर परीक्षा उत्तीर्ण की हो।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles