बीजेपी का मिशन 2024: मंत्रियों को विभिन्न मंडलों में सौंपी गई नई जिम्मेदारी, 2024 लोकसभा चुनाव की हो रही तैयारी

संक्षेप:

  • यूपी में मंत्रियों के मंडलों के प्रभार मे हुआ फेरबदल।
  • लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां जोरों पर।
  • विभिन्न मंत्रियों को मंडलों में सौंपी गई जिम्मेदारी।

लखनऊ. जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह को वाराणसी, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के नेतृत्व में गठित मंत्री समूह को लखनऊ और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना की अगुवाई में गठित मंत्री समूह को अब गोरखपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मंत्री समूहों के प्रभार वाले मंडलों में बदलाव किया है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अब 6-6 मंडलों (25-25 जिलों ) की निगरानी करेंगे।

गोरखपुर, लखनऊ व अलीगढ़ मंडल में सौंपी गई जिम्मेदारी

गोरखपुर मंडल में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी और दिनेश खटीक,  वाराणसी मंडल में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह,  राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह और राज्यमंत्री संजीव गौंड, लखनऊ मंडल में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, झांसी मंडल में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर और राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ मंडल में औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप और राज्यमंत्री बृजेश सिंह, अलीगढ़ मंडल में कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल और जसवंत सैनी को जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


 

सहारनपुर मंडल में महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल, राज्यमंत्री  विजय लक्ष्मी गौतम, अयोध्या मंडल में गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री राकेश राठौर और रामकेश निषाद, मुरादाबाद मंडल में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी और राज्यमंत्री संजय गंगवार, आजमगढ़ मंडल में पंचातीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्र दयालु और एराज्यमंत्री सुरेश राही, कानपुर मंडल में श्रम मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक के मंत्री समूह को तैनात किया है।

चित्रकूट मंडल में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, मिर्जापुर मंडल में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण, प्रयागराज मंडल में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव और राज्यमंत्री मनोहर लाल श्मन्नू कोरी, बरेली मंडल में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति और राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, आगरा मंडल में प्रौद्योगिकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह और राज्यमंत्री  रजनी तिवारी, बस्ती मंडल में स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और देवीपाटन मंडल में उद्यान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के मंत्री समूह को तैनात किया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles