लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अग्रिम मोर्चों पर काम करेगी भाजपा, पिछड़े वर्ग को साथ लाने की हो रही कोशिश

संक्षेप:

  • भाजपा के अंदर लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू।
  • छह अग्रिम मोर्चों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण।
  • किसानों की चुनौतियों का होगा निवारण - किसान मोर्चा अध्यक्ष।

लखनऊ. लोकसभा चुनाव-2024 की जमीनी तैयारियों में जुटी भाजपा के अग्रिम मोर्चों की भी कमर कसी जाएगी। अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारी चुनाव मैदान में उतारने से पहले संगठन की चुनावी योजना के साथ संगठनात्मक रीति-नीति से प्रशिक्षित किए जाएंगे।

BJP ने लोकसभा में 50 प्रतिशत से अधिक वोटों का रखा लक्ष्य

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में 50 प्रतिशत से अधिक वोट बैंक और 80 में से 75 सीटों पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि पिछड़े, दलित, महिला, किसान, युवा, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्ग को साधे बिना यह लक्ष्य पूरा करना संभव नहीं है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


छह अग्रिम मोर्चों पर प्रशिक्षण होगा शुरू

इसी रणनीति के तहत पार्टी ने इन वर्गों के बीच मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने और इन वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके लिए पार्टी के अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे संगठन की योजना के तहत फील्ड में काम कर सकें। अगस्त में सात में से छह अग्रिम मोर्चों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रखा गया है।

आगरा में 6 से 8 अगस्त रखा गया है प्रशिक्षण वर्ग

भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 6 से 8 अगस्त तक आगरा में रखा गया है। मोर्चा के मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में मोर्चा की भूमिका के साथ युवाओं के बीच केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

किसान मोर्चा अध्यक्ष ने कहा, किसानों की चुनौतियों पर होगा मंथन

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने बताया कि मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग मेरठ के हस्तिनापुर में 5 से 7 अगस्त तक रखा गया है। इसमें गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जल प्रबंधन एवं पर्यावरण, किसानों के समक्ष चुनौतियों और किसान मोर्चा की भूमिका विषय पर भी मंथन होगा।

पिछड़े वर्ग के लोगों को साथ लाने की कोशिश

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने बताया कि मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग 7 से 9 अगस्त तक वाराणसी में रखा गया है। वर्ग में मोदी-योगी सरकार की पिछड़े वर्ग के लिए लागू योजनाओं के साथ बीते आठ वर्ष में पिछड़े वर्ग के उत्थान को पिछड़ी जातियों के लोगों के बीच पहुंचाने पर मंथन होगा।

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने बताया कि लखनऊ स्थित उर्दू एकेडमी परिसर में 27 से 29 तक प्रशिक्षण वर्ग रखा गया है। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग के लिए लागू मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों के साथ मोर्चा की आगामी कार्ययोजना पर मंथन होगा। अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग मथुरा 5 से 7 अगस्त तक रखा गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles