UP में 4 साल बाद BJP कार्यसमिति बैठक:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया शुभारंभ; मिशन 2022 पर होगी चर्चा

संक्षेप:

  • भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक दिवसीय प्रदेश कार्य समिति बैठक का आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आगाज हो गया है
  • इसका शुभारंभ लखनऊ के सांसद तथा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया
  • राजनाथ इसमें शिरकत करने के लिए शनिवार रात लखनऊ पहुंच गए थे

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक दिवसीय प्रदेश कार्य समिति बैठक का आज लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आगाज हो गया है। इसका शुभारंभ लखनऊ के सांसद तथा केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। राजनाथ इसमें शिरकत करने के लिए शनिवार रात लखनऊ पहुंच गए थे। समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस दौरान कृषि कानूनों को लेकर किसानों की नाराजगी, पंचायत चुनाव और मिशन 2022 आदि मुद्दों पर चर्चा होगी।

बता दें कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में कार्यसमिति की पहली बैठक है। इससे पहले मई 2017 में बैठक हुई थी। इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के सभी क्षेत्रों से करीब 600 नेता पहुंचे हैं।

इसलिए एक दिन की कार्य समिति बैठक

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी ने बताया कि रविवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कार्यसमिति के एजेंडे पर चर्चा हुई। इस दौरान किसान मुद्दा केंद्र में रहा। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों की नाराजगी पर चर्चा हुई। आमतौर पर कार्य समिति की बैठक दो दिवसीय होती है। लेकिन इस बार पंचायत चुनाव की व्यस्तता के कारण एक दिवसीय कार्यसमिति रखी गई है। कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र, प्रस्तावना सत्र, आगामी कार्यक्रम और गतिविधियां, समापन सत्र में होने वाले मुद्दों तय हो चुका है।

हाईटेक व्यवस्थाओं से लैस है कार्यक्रम स्थल

कार्य समिति बैठक स्थल पर पार्टी के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों अवध, काशी, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर-बुंदेलखंड से नेता आए हैं। उनके रजिस्ट्रे​​​​​​शन, भोजन, पेयजल, मंच व्यवस्था व मीडिया की व्यवस्था के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को दी गई है। आवास और गाड़ियों के लिए भी पार्टी द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। इससे पहले राजधानी लखनऊ में स्थानीय मंत्रियों ने स्वच्छता अभियान चलाया और महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे शहर को पार्टी के झंडे, बैनर व होर्डिंग से सजाते हुए कार्यसमिति में आने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत व अभिनंदन की तैयारी की गई है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

भाजपा के जानकार व पत्रकार नवनीत मिश्रा बताते हैं कि मौजूदा समय में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन एक नाम मात्र है। देश के 5 राज्यों में चुनाव चल रहा है।प्रदेश के मंत्री और पदाधिकारी समेत कई नेता उसमें व्यस्त हैं, इसलिए यह आयोजन लखनऊ में किया गया है। कार्यसमिति में प्रमुख मुद्दा भाजपा किसानों के मन में उठे सवालों को दूर करने को लेकर होगा। क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का बहुत बड़ा नुकसान भाजपा को उठाना पड़ सकता है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles