CAA: आंदोलन के दौरान गिरफ्तार सदफ जफर और रिटायर्ड IPS एसआर दारापुरी को मिली जमानत

संक्षेप:

  • नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कांग्रेस नेता सदफ जफर व एसआर दारापुरी सहित कई लोगों को जमानत मिल गई है.
  • जिन लोगों को जमानत मिली है उनमें पवन राव आंबेडकर और पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के अलावा भी कई लोग हैं.
  • सदफ जफर की गिरफ्तारी काफी सुर्खियों में रहीं थी, उनके गिरफ्तार होने के बाद प्रियंका गांधी भी उनके बचाव में उतरी थीं.

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार कांग्रेस नेता सदफ जफर व एसआर दारापुरी सहित कई लोगों को जमानत मिल गई है। जिन लोगों को जमानत मिली है उनमें पवन राव आंबेडकर और पूर्व आईपीएस अधिकारी एसआर दारापुरी के अलावा भी कई लोग हैं। इन सभी लोगों को लखनऊ में हुए प्रदर्शन व हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सदफ जफर की गिरफ्तारी काफी सुर्खियों में रहीं थी। उनके गिरफ्तार होने के बाद प्रियंका गांधी भी उनके बचाव में उतरी थीं और उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी सारी हदें पार कर दी हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने उनके गोखले मार्ग स्थित आवास पर कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता सदफ जफर के बच्चों एवं उनकी बहन ने मुलाकात की थी। प्रियंका ने ट्वीट करके कहा था कि सदफ के दोनों बच्चे अपनी मां की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
प्रियंका ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि संवेदनहीन सरकार ने बच्चों को अपनी मां से, बूढ़ों को अपने बच्चों से जुदा करके रखा है। प्रदेश सरकार ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस की कार्यकर्ता सदफ जफर वीडियो में साफ-साफ पुलिस से हिंसा फैलाने वाले लोगों को गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। पुलिस ने सदफ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जेल में डाल दिया है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles