लखनऊ: बापू को 'चतुर बनिया' कहना पड़ा महंगा, अमित शाह पर FIR

संक्षेप:

  • महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप
  • यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने दर्ज कराया मुकदमा
  • अमित शाह ने अपने एक भाषण में महात्मा गांधी को कहा था चतुर बनिया

लखनऊ: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कोर्ट में यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मुकदमे में नगर पालिका अध्यक्ष के पति व जिला पंचायत सदस्य समेत एक अन्य को भी आरोपी बनाया गया है। कोर्ट ने मामले को सुनवाई व कांग्रेस नेता का बयान दर्ज करने के लिए शनिवार की तिथि निर्धारित की है।

नगर के पयागीपुर निवासी यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव वरुण मिश्र ने कोर्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल के पति व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल और विनय मालवीय के खिलाफ मुकदमा (परिवाद) दायर किया है। उनका आरोप है कि नौ जून 2017 को छत्तीसगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें चतुर बनिया कहा था। भाजपा अध्यक्ष के बयान से लोगों की भावनाओं को चोट पहुंची है।

वरुण का कहना है कि बीते छह फरवरी को वे अपने घर पर फेसबुक पर भगवाधारी नाम से सृजित आईडी पर आरोपी विनय मालवीय की ओर से शेयर हुआ पोस्ट देखा। पोस्ट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चरित्र हनन करते हुए उनके खिलाफ अर्मायदित व अश्लील टिप्पणी की गई थी। वरुण मिश्र का आरोप है कि इसी फेसबुक पोस्ट पर नगर पालिका अध्यक्ष बबिता जायसवाल व जिला पंचायत सदस्य अजय जायसवाल ने कमेंट करते हुए कहा था कि ‘और हम फिर भी बेबस और मजबूर हैं इन्हें राष्ट्रपिता मानने को’।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles