अवैध खनन मामले में IAS बी चंद्रकला के आवास समेत 12 जगहों पर CBI के छापे

संक्षेप:

  • यूपी और दिल्ली समेत सीबीआई ने 12 जगहों पर छापे मारे हैं
  • अवैध खनन घोटाले में सीबीआई ने बी चन्द्रकला के घर मारा छापा
  • एक साल में उनकी संपत्ति 90 कैसे फीसदी बढ़ी

रेत के अवैध खनन से जुड़े मामले में सीबीआई ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 12 जगहों पर छापे मारे गए है। अधिकारियों ने बताया कि आईएएस अधिकारी बी. चन्द्रकला सहित वरिष्ठ अधिकारियों के आवासों पर इस संबंध में छापे मारे गए है। इसी के साथ सी बी आई ने चन्द्रकला पर एफआईआर भी दर्ज कर दी है। चन्द्रकला भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियानों के लिए सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं। उन्होंने बताया कि छापे उत्तर प्रदेश के जालौन, हमीरपुर, लखनऊ समेत कई जिलों के साथ ही दिल्ली में भी मारे गए। फिलहाल, चंद्रकला डेप्यूटेशन पर हैं। यूपी में उनकी छवि एक कड़क और ईमानदार अफसर की रही है। इससे पहले बुलंदशहर, हमीरपुर समेत कई जिलों में बतौर डीएम चंद्रकला ने अपने कामों और कड़क अंदाज की वजह से वाहवाही और सुर्खियां बटोर चुकी हैं।

बी. चन्द्रकला 2008 बैच की IAS अधिकारी हैं। सोशल मीडिया पर चंद्रकला काफी मशहूर हैं। और लोकप्रियता के मामले में चंद्रकला उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहीं आगे हैं। फेसबुक पर चंद्रकला के 8,636,348 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, अखिलेश के फॉलोअर्स की संख्या 6,816,363 है। साल 2017 में IAS बी. चंद्रकला अपनी संपत्ति का ब्योरा देने में डिफॉल्टर साबित हुई थीं। दरअसल, सिविल सेवा अधिकारियों को 2014 के लिए 15 जनवरी 2015 तक अपनी संपत्ति का रिकॉर्ड पेश करना था। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी इन अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया था। वहीं चंद्रकला का नाम भी इसमें शामिल था।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


केंद्र सरकार के सामान्य प्रशासन एवं प्रशिक्षण विभाग की जानकारी के मुताबिक चंद्रकला की संपत्ति 2011-12 में सिर्फ 10 लाख रुपये थी। 2013-14 में यह बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपये हो गई। यानी एक साल में उनकी संपत्ति 90 फीसदी बढ़ी। 2011-12 में अपने गहने बेचकर और वेतन से चंद्रकला ने आंध्र प्रदेश के उप्पल में 10 लाख का फ्लैट खरीदा था। अब उनके पास लखनऊ के सरोजिनी नायडू मार्ग पर अपनी बेटी कीर्ति चंद्रकला के नाम से 55 लाख का फ्लैट है। हालांकि उन्होंने दावा किया था कि यह फ्लैट उनके सास-ससुर ने उन्हें गिफ्ट किया था। इसके अलावा आन्ध्र प्रदेश के अनूपनगर में भी उन्होंने 30 लाख का एक मकान खरीद रखा है। इससे वह 1.50 लाख सालाना कमाई का दावा करती हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles