CAA Protest: UP हिंसा पर योगी एक्शन में, ताबड़तोड़ लखनऊ में 150 और पूरे प्रदेश में 3000 गिरफ्तारियां

संक्षेप:

  • CAA पर बवाल, लखनऊ हिंसा में 150 गिरफ्तार, सपा सांसद पर भी FIR. 
  • CAA Protest: UP में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां, Twitter, FB, यूट्यूब पर 5000 आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ एक्‍शन.
  • संभल में समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, एसपी जिलाध्यक्ष फिरोज खान समेत सैकड़ों के खिलाफ केस. 
     
     

लखनऊ: नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ योगी सरकार सख्त ऐक्शन के मूड में है। अफवाह पर रोक के लिए सूबे के 20 जिलों में मबाइल इंटरनेट सर्विस सस्पेंड कर दी गई है। संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रदेशभर में करीब 3,000 लोग हिरासत में लिए गए हैं। सिर्फ राजधानी लखनऊ में हिंसा के बाद 102 लोग हिरासत में लिए गए, जबकि 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा है कि हिंसा फैलानेवालों की पहचान कर ली गई है और उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। साथ ही 16 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 7 एफआईआर दर्ज की है। 31 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 112 लोग हिरासत में लिए गए।

संभल में सैंकड़ों के खिलाफ मुकदमा

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


उधर, संभल में उपद्रवियों ने गुरुवार को रोडवेज की दो बसों को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने एसपी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, एसपी जिलाध्यक्ष फिरोज खान, पार्षद पति हाजी मोहम्मद शकील और मुशील खान समेत 17 को नामजद करते हुए सैकड़ों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यहां रोडवेज की तरफ से भी भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

मेरठ में पार्षद के खिलाफ केस

हिंसा भड़काने के मामले में मेरठ में भी कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यहां मेरठ में खैरनगर के पार्षद समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शामली में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। शांतिभंग के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है और 9 लोग गिरफ्तार भी हुए हैं।

`उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम करके नुकसान की भरपाई`

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है और इस बात के भी निर्देश दिए हैं कि आम लोगों को कोई असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि किसी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा और सरकार उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी संपत्ति नीलाम करेगी और इस पैसे से नुकसान की भरपाई होगी। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आमजन को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो।

गोरखपुर में 34 एसपी नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

गोरखपुर में एसपी के करीब 34 नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए। यहां भी पुलिस से एसपी कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प हुई थी। उधर, बस्ती में प्रदर्शन कर रहे एसपी नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस ने प्रदर्शन पर अड़े एसपी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, देवरिया में करीब 400 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए।

मुजफ्फरनगर और वाराणसी में भी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन के चलते शहर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। एसपी सिटी ने करीब 150 सपाइयों को गिरफ्तार कर डीएवी डिग्री कॉलेज में बंद किया। वाराणसी में भी तीखी नोंकझोंक हुई। पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ 69 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles