सीएम योगी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रोत्साहित, हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

संक्षेप:

  • सीएम योगी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रोत्साहित।
  • किसानों को हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन।
  • कुसुम योजना के तहत दिए जाएंगे तीस हजार सोलर पंप।

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी किसान प्राकृतिक खेती करें। उन सभी को बाजार हम देंगे और यह विश्वास दिलाते हैं कि नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। सरकार ऐसे समय में उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला 2022 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था का आधार गोवंश रहा है। देश गुलामी की ओर गया तो परंपरागत खेती पर भी प्रहार हुआ। उसका पराभव हुआ। हरित क्रांति से खाद्यान्न में निर्भरता तो आई और लक्ष्य प्राप्त हुए लेकिन उसके दुष्परिणाम से हम नहीं बच पाए। ग्लोबल वार्मिंग इसका सबसे ज्यादा दुष्परिणाम रहा है। आज युवा खानपान की वजह से बीमार हो रहे हैं।

गोवंश के माध्यम से करनी होगी खेती

उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक खेती करनी होगी। भारतीय नस्ल के गोवंश को बढ़ाना होगा और गोवंश के माध्यम से ही खेती करनी होगी। यह वर्तमान और भविष्य को बचाने का अभियान है जो प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से 2021 में शुरू किया था। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में बुंदेलखंड के 7 जिलों में 235 क्लस्टर बनाकर कार्य चलाया जा रहा है। गंगा किनारे खेती की जा रही है। राज्य कृषि विश्वविद्यालय स्तर पर इस कार्य को बढ़ाने का काम कर रहे हैं तथा 79 कृषि विज्ञान केंद्र में सर्टिफिकेशन का कार्य चल रहा है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


कुसुम योजना के तहत दिए जाएंगे तीस हजार सोलर पंप

उन्होंने कहा कि मार्केट को बेहतर बनाने के लिए हमें काम करना होगा। केंद्र और राज्य दोनों सरकारें किसानों को सुविधाएं देने के लिए संकल्पित हैं। बिजली के दाम खेती के लिए आधे किए गए हैं। इसके साथ ही 30000 सोलर पंप कुसुम योजना के तहत दिए जाने की योजना है। इससे किसानों को बिजली के खर्चे कम किये जायेंगे।

प्राकृतिक खेती समय की मांग - गुजरात के राज्यपाल

कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि प्राकृतिक खेती समय की मांग है । इसका कोई विकल्प नहीं बचा है। हम प्रकृति से इतनी छेड़छाड़ कर चुके हैं यह विकराल रूप धारण कर चुकी है। 70 साल से बीमार राज्य को भाजपा सरकार में अब सुदृढ़ बनाने का कार्य किया है। उसमें प्राकृतिक खेती की भी अहम भूमिका रहेगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles