पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर आज देशभर में पेट्रोल पंपो पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

संक्षेप:

  • पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस आज करेगी देशभर में प्रदर्शन
  • देश के पेट्रोल पंप के बाहर कांग्रेस करेगी सांकेतिक प्रदर्शन
  • पेट्रोल डीजल के अलावा सरकार को कई मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

लखनऊ- पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम कम होने का नाम नही ले रहे हैं। इनकी कीमत हर कुछ दिनों पर बढ़ते ही जा रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर ही आज देश भर में कांग्रेस पार्टी सांकेतिक प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन की जानकारी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। उन्होंने कहा कि पार्ट इस प्रदर्शन में जनहित से जुड़े मुद्दे जैसे अभूतपूर्व सुस्ती, रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। कांग्रेस का मानना है कि भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण ही देशवासियों को कोरोना का दंश झेलना पड़ा है।

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की आज कोविड महामारी, लोगों को मुफ्त वैक्सीनेशन, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल व डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि, एक्साइज ड्यूटी व वैट के अधिकतम प्रतिशत, गैस सिलेंडर, सफाई कर्मचारियों के हक की लड़ाई, देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और मोदी-केजरीवाल की आपसी लड़ाई से देश की जनता का हाल पूरी तरह से बेहाल है। जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में अब कांग्रेस सड़कों पर उतर कर दोनों सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वक्त था जब देश में कांग्रेस की सरकार थी और तब भाजपा के तमाम नेता, जो आज केंद्र सरकार में मंत्री बने बैठे हैं, दिल्ली की सड़कों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर जेल भरो आंदोलन करते थे। उन्होंने कहा कि आज वे तमाम नेता पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों पर चुप हैं वह भी तब, जब कच्चे तेल की कीमत कम है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार जब सत्ता में आई, तो सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दामों पर वैट लगाया गया। ऐसे में आज दोनों सरकारें जनता को लूटने का काम कर रही हैं।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव व पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विधानसभा अरशद अली खां गुड्डू ने देश में बढ़ती मंहगाई को चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बेलगाम हो गई है। महामारी के बीच भी पूरे देश में पेट्रोल एंव डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। ईंधन की कीमतों में यह ऐतिहासिक और निरंतर वृद्धि ऐसे समय में हो रही है, जब नागरिक कोविड-19 की दूसरी लहर और लॉकडाउन से जूझ रहे हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने इस सार्वजनिक लूट के खिलाफ 11 जून को पूरे पेट्रोल पंपों के सामने देशव्यापी प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन करने और ईंधन की कीमतों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग करने का फैसला किया है।

 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles