दलित बस्ती में अचानक पहुंचीं प्रियंका गांधी, लगाई झाड़ू

संक्षेप:

  • इंदिरा नगर स्थित दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंचीं प्रियंका। 
  • झाड़ू लगाकर की सफाई।
  • कहा- झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक।

लखनऊ- कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव का अघोषित बिगुल फूंक दिया है और पार्टी की नजर दलित वोटों पर है। इसके मद्देनजर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंचीं। यहां उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी इंदिरा नगर की दलित बस्ती में जाकर झाड़ू लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। करोड़ों महिलाएं और सफाईकर्मी रोज झाड़ू लगाते हैं।

इससे पहले जब लखीमपुर खीरी कांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जाते समय प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लेकर गेस्ट हाउस में भेज दिया गया था, तब भी उन्होंने गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाई थी। उनका सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था।

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि महात्मा गांधी ने भी झाड़ू लगाई और सत्याग्रह करते हुए अंग्रेजों को जवाब दिया, जो इतिहास है। यूपी ही नहीं पूरे देश की महिलाएं व दलित यह त्याग हर रोज करते हैं।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी आपका महिला विरोधी, दलित विरोधी चेहरा यूपी की जनता के सामने आ गया है। एक दिन आपका यह घमंड टूटेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles