जेडीयू-राजद गठबंधन पर बोले डिप्टी सीएम - भाजपा ने बिहार को दिया है सुशासन और कानून का राज, 2024 में भाजपा जरूर जीतेगी

संक्षेप:

  • बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन टूटी।
  • आज होगा राजद समर्थक जदयू सरकार का शपथग्रहण।
  • नीतीश ने किया 164 विधायकों के समर्थन का दावा।

लखनऊ. बिहार में जदयू-भाजपा गठबंधन टूटने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा राज ने बिहार को सुशासन और कानून का राज दिया है। हम आगे भी बिहार की जनता के लिए काम करते रहेंगे। हम 2024 में भी बिहार जीतेंगे।

बिहार में जदयू- भाजपा की टूट का औपचारिक एलान हो गया है। मंगलवार को बड़ा सियासी उलट-फेर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ दिया और राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। उन्होंने शाम करीब 3:30 बजे राजग के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया। इसके दो घंटे बाद ही उन्होंने राजद-जद(यू)-कांग्रेस-वाम दलों के महागठबंधन के नेता के रूप में नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश किया।

नीतीश का 164 विधायकों के समर्थन का दावा

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इस दौरान राजद के तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद थे। नीतीश ने 164 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। राज्यपाल ने देर शाम उन्हें सरकार बनाने का न्योता दे दिया। नीतीश बुधवार शाम 4 बजे आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उधर, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने नीतीश के फैसले को बिहार की जनता के साथ धोखा बताया।

नई सरकार में होंगे दो उपमुख्यमंत्री

जदयू सूत्रों के अनुसार नई सरकार का पूरा खाका तैयार हो चुका है। सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे जबकि गृह विभाग राजद के पास रहेगा। नीतीश कुमार के पहली बार मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से लेकर अब तक ऐसा पहली बार होगा जब गृह विभाग उनके पास नहीं होगा। कांग्रेस सरकार में शामिल होगी जबकि भाकपा माले बाहर से समर्थन देगी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles