पूर्व यूपी कैबिनेट मंत्री अरविंद गोप के बड़े भाई का हुई मौत, पूर्व में रह चुके हैं जिला पंचायत के अध्यक्ष

- पूर्व यूपी कैबिनेट मंत्री अरविंद गोप के बड़े भाई का हुई मौत।
- पूर्व में रह चुके हैं जिला पंचायत के अध्यक्ष।
- जिला पंचायत अध्यक्ष के तौर पर चुने गए थे निर्विरोध।
लखनऊ. पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के बड़े भाई अशोक सिंह का मंगलवार रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 59 वर्ष के थे। शहर के कमरिया बाग स्थित श्मशान घाट में बुधवार दोपहर उनके अंतिम संस्कार में कई दलों के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता जुटे।
निधन के खबर से आवास पर लोगों का जमावड़ा
वर्ष 2015 में अशोक सिंह निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। वर्तमान में हैदरगढ़ क्षेत्र के नरौली गांव में एक शिक्षण संस्था चला रहे थे। इसके अलावा उनका एक सामाजिक संगठन त्रिशूल सेवा संस्थान भी था। जिसके माध्यम से भी गरीब बेटियों की शादी, मुफ्त इलाज, गरीब बच्चों की पढ़ाई जैसे काम कर रहे थे। अशोक सिंह अपने पीछे बेटे हर्षित सिंह और बेटी सौम्या सिंह को छोड़ गए हैं। बेटी का विवाह हो चुका है। मंगलवार रात उनके निधन की खबर जैसे ही जिले में फैली सिविल लाइन स्थित आवास में लोगों का जमावड़ा लगने लगा।
ये भी पढ़े : जैसा खाओ अन्न, वैसा होगा मन
अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई नेतागण
बुधवार दोपहर शहर के कमरिया बाग स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री मनकेश्वर शरण सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, कई विधायक और भाजपा, सपा व बसपा के नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।