IAS मुकुल सिंघल दोबारा चुने गए लखनऊ गोल्फ क्लब के अध्यक्ष, नवनीत सहगल को 146 वोटों से हराया

संक्षेप:

.

गोल्फ क्लब का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। राजस्व परिषद के चेयरमैन मुकुल सिंघल दोबारा क्लब के अध्यक्ष चुने गए। मुकुल सिंघल ने अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल को 146 वोटों से हराया। चुनाव में वोट डालने प्रदेश भर से अधिकारियों का आवागमन रहा। 

गोल्फ क्लब के गेट के बाहर रविवार सुबह से ही मुकुल सिंघल और नवनीत सहगल सदस्यों का स्वागत करते नजर आए। कई सदस्य अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे। दोनों दलों के समर्थक गेट पर ही सदस्यों को अपने उम्मीदवारों की पर्चियां दे रहे थे। गोल्फ क्लब में कुल 2320 सदस्य हैं। हालांकि 1296 सदस्य ही वोट डाल सके।

मुकुल सिंघल ने मार्च 2019 में हुए क्लब के चुनाव में बाजी मारी थी। तब कुल 945 वोट ही पड़े थे। गोल्फ क्लब का चुनाव दो साल पर होता है। इसमें एक सदस्य लगातार दो ही बार चुनाव लड़ सकता है। इसके बाद अगर वह चुनाव लड़ना चाहता है तो नियम के तहत उसे चार साल का इंतजार करना पड़ता है। उधर, कैप्टन के पद पर आदेश सेठ, सचिव के पद पर संदीप दास और संयुक्त सचिव के पद पर लाबीर सिंह बिष्ट विजयी घोषित हुए

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


यह रहे चुनाव के ऑब्जर्वर

गोल्फ क्लब के चुनाव के लिए मुख्य पर्यवेक्षक के एस रखरा और अतिरिक्त पर्यवेक्षक रिटायर्ड आईपीएस डीसी मिश्रा व रिटायर्ड आईएएस एसके सिंह रहे।

लखनऊ गोल्फ क्लब के सभी परिणाम

1. अध्यक्ष : मुकुल सिंघल 720 वोट

               नवनीत सहगल 574 वोट -

               कुल 1296 वोट और 2 वोट अवैध।

 

2. कैप्टन :   आदेश सेठ 672 वोट

               आरएस नन्दा 612 वोट

 

3. सचिव :   संदीप दास 753 वोट

                रजनीश सेठी 536 वोट

 

4. संयुक्त सचिव : लाबीर सिंह बिष्ट को 686

                      संजीव अग्रवाल 528 वोट

                      दीपक कुमार को 73 वोट।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles