भारत ने खोया अपना चमकदार सितारा, नहीं रहे फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह

संक्षेप:

  • नहीं रहें फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह
  • पोस्ट कोविड बीमारियों के कारण गई जान
  • चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में ली अपनी आखिरी सांस

लखनऊ- पूरे दुनिया में अपने दौड़ से नाम कमाने वाले दमदार धावक और फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह आज हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन शुक्रवार देर रात चंडीगढ़ के पीजीआइ अस्पताल में हुआ। कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें पीजीआइ अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। देश को सम्मान दिलाते हुए उन्होंने कई दौड़ जीते पर अपनी जिंदगी की दौड़ में मिल्खा सिंह हार गए। मिल्खा सिंह के निधन के एक हफ्ते पहले उनकी पत्नी निर्मल सिंह का भी देहांत हो गया था। वह भी कोरोना से ठीक होने के बाद बीमार हुई थीं। मिल्खा सिंह ने 91 वर्ष की आयु में अपनी जिंदगी की आखिरी सांस ली तो वहीं उनकी पत्नी निर्मल सिंह ने 85 वर्ष की आयु में अपना दम तोड़ा था।

मिल्खा सिंह के पार्थिव शरीर का आज शाम पांच बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार पूरी राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। फ्लाइंग सिख के आज आखिरी सफर में कोविड प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा और उनके अंतिम संस्कार में 50 लोग ही शामिल होंगे। अंतिम यात्रा के पहले मिल्खा सिंह के पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ स्थित उनके घर सेक्टर 8 पर रखा जाएगा जहां तीन बजे तक लोग उनके आखिरी दर्शन कर सकेंगे।

मिल्खा सिंह के निधन की खबर चंडीगढ़ के पीजीआइ अस्पताल ने एक स्टेटमेंट जारी करके दी। अस्पताल ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि मिल्खा सिंह 3 जून को हमारे यहां भर्ती हुए थे। 13 तारीख तक उनका कोरोना का ईलाज चलता रहा, आखिरकार उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। पर बाद में पोस्ट कोविड दिक्कतों के कारण उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करा दिया गया। हमारे डॉक्टर्स ने उन्हे बचाने की पूरी कोशिश की पर वह अपनी नाजुक सेहत से ठीक नही हो पाए और रात तकरीबन 11:30 में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली और स्वर्ग के लिए प्रस्थान किया।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


फ्लाइंग सिख के निधन पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया और उनकी निधन को खेल जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles