IPL 2018: जब धोनी के छक्कों ने उड़ाया अनुष्का के चेहरे का रंग

संक्षेप:

  • पहले साक्षी के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी
  • फिर धोनी ने लिया बीबी के मायूसी का बदला
  • छक्के पर छक्के मारकर उड़ाया अनुष्का के चेहरे का रंग

आईपीएल के 11वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच बुधवार को खेला गया मैच कई मायनों में खास था। मैदान में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धौनी के बीच टक्कर देखने को मिली, तो वहीं स्टैंड्स में मौजूद उनकी बीवियों के रिऐक्शन्स भी मैच में पल-पल बदलते नजर आए। धोनी की पत्नी साक्षी और विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा के रिऐक्शन्स देखने को मिला।

पहली पारी में जब एबी डिविलियर्स ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, तो साक्षी के चेहरे पर मायूसी छाई हुई थी और अनुष्का तालियां पर तालियां बजा रही थीं, तो वहीं जब धोनी के बल्ले रन उगलना शुरू किया तो अनुष्का के चेहरे का रंग फीका पड़ गया और साक्षी उछलती हुई नजर आईं। आलम ऐसा था कि जब धोनी ने छक्का लगाया तो अनुष्का बिल्कुल शांत और मायूस नजर आईं, जबकि साक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं था।

ये भी पढ़े : मुजफ्फरनगर: 26 फरवरी से होगा डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग का आयोजन


वहीं अनुष्का के साथ उमेश यादव की पत्नी नजर आईं। इस तरह से मैदान पर जब जो टीम भारी होती, पत्नियों के चेहरे के रंग भी उसी हिसाब से बदलते जाते। आलम तो ऐसा था कि जब धौनी ने छक्का लगाया तो अनुष्का बिल्कुल शांत और मायूस नजर आईं, जबकि साक्षी की खुशी का ठिकाना नहीं था।

महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में उसी तरह छक्का लगाते हुए चेन्नै सुपर किंग्स को बुधवार को आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर 5 विकेट से जीत दिलाई। बैंगलोर ने चिन्नास्वामी स्टेडियम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए एबी डि विलियर्स और क्विंटन डि काक के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से 8 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मैन ऑफ द मैच धोनी (नाबाद 70) और अंबाती रायडू (82) ने चेन्नै को मुश्किल लग रही जीत तक पहुंचाया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।