2022 प्रदेश चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी को 22 कदम भी नहीं चलने देगी – स्वतंत्र सिंह

संक्षेप:

  • भाजपा अध्यक्ष ने किया सपा पर वार
  • कहा - जनता सपा को 22 कदम भी नहीं चलने देगी
  • अखिलेश ने कहा भाजपा का बयान हास्यास्पद

लखनऊ- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2014 से 2021 तक हर चुनाव में जनता की ओर से नकारे जा रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को फिर भी समझ में नहीं आ रहा है कि जनता किसे काम करने का जनादेश दे रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का समर्थन करने वाली सपा को प्रदेश की जनता 2022 में 22 कदम भी नहीं चलने देगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से आरएसएस पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संघ की बैठकों और कार्यप्रणाली पर अखिलेश का सवाल उठाना हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि संघ की कार्यशैली में बैठक, मंथन, समीक्षा, सुधार व अभियान और विकास एक अहम कड़ी है। इससे स्वयंसेवक का निर्माण होता है।

उन्होंने कहा कि पार्टी नहीं परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी चलाने वाले अखिलेश यादव इससे अनजान हैं। सपा में संवाद व समीक्षा नहीं बल्कि परिवार का फरमान चलता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बूथ पर कार्य करने वाला कोई भी किसी भी जाति का कार्यकर्ता भविष्य का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित पद तक पहुंच सकता है। लेकिन, परिवारवादी व्यवस्था पर चलने वाले दलों में सत्ता तथा संगठन का केन्द्र परिवार होता है इसलिए वंशवादी पार्टियों में कार्यकर्ता निर्माण संभव नहीं है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने संकल्प वादे के पूरे किए हैं। कोविड से लड़ने के यूपी मॉडल की प्रशंसा पूरे विश्व ने की है। उन्होंने कहा कि अंतिम सांसे गिन रही सपा के मुखिया को सत्य समझ कर दुष्प्रचार छोड़ सकारात्मक राजनीति करना चाहिए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles