योगी मंत्रिमंडल में जितिन प्रसाद और एके शर्मा को मिल सकती है अहम जिम्मेवारी

संक्षेप:

  • 25 या 26 जुलाई को हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार
  • जितिन प्रसाद और एके शर्मा को मिल सकती है अहम जिम्मेवारी
  • कई विभाग के मंत्रियों का हो सकता है फेरबदल

लखनऊ- योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 25 या 26 जुलाई को हो सकता है। मंगलवार को दिल्ली में मंत्रिमंडल के मौजूदा कुछ मंत्रियों के विभाग बदलने और नए चेहरों को शामिल करने पर मंथन हुआ। पूर्व नौकरशाह व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को मंत्री बनाया जा सकता है।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन की दृष्टि से चार से सात नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में प्रदेश पदाधिकारियों और युवा विधायकों के नाम भी चर्चा में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावित नामों पर चर्चा की।

बसपा सुप्रीमो मायावती के ब्राह्मण कार्ड खेलने के बाद एक-दो ब्राह्मणों के साथ पिछड़े और दलित वर्ग से भी मंत्री बनाए जाएंगे। योगी के 56 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से चेतन चौहान, कमला रानी वरुण और विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो चुका है। वहीं चार पद पहले से खाली हैं। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 21 अगस्त, 2019 को हुआ था। तब 18 नए चेहरों को शामिल किया गया था। कामकाज और छवि के आधार पर चार मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई थी।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles