श्रम मंत्री अनिल राजभर ने जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित पत्रिका का किया विमोचन, बोले- यूनिक नंबर से श्रमिकों को मिलेगी अलग पहचान

संक्षेप:

  • वर्ष 2021-22 में किये गए जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित पत्रिका का विमोचन। 
  • कल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध।
  • दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों को एक अलग पहचान मिलेगी। 

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर नेमुख्य भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में श्रम कल्याण परिषद के वर्ष 2021-22 में किये गए जनकल्याणकारी कार्यों पर आधारित पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका के माध्यम से सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण हेतु चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने व उनके बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।

श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पं0 सुनील भराला ने मंत्री अनिल राजभर को पत्रिका की प्रति भेंट करते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के लिए चल रही कल्याणकारी योजनाओं का विवरण इस पुस्तिका में दिया गया है। श्रम मंत्री ने पुस्तक का अवलोकन किया और श्रम कल्याण परिषद द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

यूनिक नंबर से श्रमिकों को मिलेगी अलग पहचान

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इस अवसर पर भराला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कारखानों और वाणिज्य कर दुकानों आदि में कार्य करने वाले श्रमिकों, जिनकी संख्या लगभग सवा करोड़ है, को यूनिक नंबर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था से सभी दुकानों पर काम करने वाले श्रमिकों को एक अलग पहचान मिलेगी। 

इसके अलावा यूनिक नम्बर दिये जाने से यह जानकारी हो सकेगी कि अमुक व्यक्ति को रोजगार मिला है या नहीं। इस अवसर पर श्रम कल्याण परिषद  सदस्यगण तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles