लखनऊ: पार्लर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 8 गिरफ्तार

संक्षेप:

  • आयुर्वेदिक थाई स्पा एंड सैलून में चल रहा था सेक्स रैकेट
  • गोमती नगर पुलिस ने की छापेमारी
  • 7 सेक्स वर्कर के साथ 1 युवक गिरफ्तार

लखनऊ के थाना गोमती नगर के गोमतीनगर स्टेशन के पास उस समय हड़कंप मच गया। जब पुलिस ने वहां आयुर्वेदिक थाई स्पा एंड सैलून नाम से चल रहे पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना पर गोमती नगर पुलिस ने छापेमारी की।

पुलिस की छापेमारी के दौरान पार्लर मे मौजूद सात लड़कियो के साथ एक व्यक्ति को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। और वही पुलिस को स्पा पार्लर से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक़ गोमतीनगर पुलिस को पिछले कई दिनों से गोमतीनगर स्टेशन के पास पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना मिली थी और आज अपने मुखबिर की सूचना पर गोमती नगर जैसे पॉर्श इलाके के विनय खंण्ड 4 में आयुर्वेदिक थाई स्पा एंड सैलून की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ कर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे 7 युवतियां और 1 युवक शामिल है, वहीं स्पा पार्लर से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है।

ये भी पढ़े : आजमगढ़: जिले में आचार संहिता के उल्लंघन पर चार के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज, घर पर लगा रखा था पार्टी का झंडा


पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही बड़ा सवाल ये की राजधानी के पॉश इलाकों में से एक गोमतीनगर में ये स्पा पारलर कई महीनों से संचालित किया जा रहा था जिसकी पुलिस को भनक तक नहीं थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।