जल्दी ही यूपी के अस्पतालों में तैनात होंगे 2065 नये चयनित डॉक्टर

संक्षेप:

  • हेल्थ डिपार्टमेंट को मिले 2065 डॉक्टर
  • अभी भी 5263 की है कमी
  • 2014 से 2016 की भर्ती सूची अब जारी हुई

लखनऊः लोकसेवा आयोग द्वारा बुधवार को 2065 डॉक्टर्स का चयन किया गया है। इसकी सूची भी जारी कर दी गयी है। स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि इन चिकित्सकों की तैनाती से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में इनकी कमी दूर हो सकेगी। साथ ही बेहतर ढंग से मरीजों को उपचार मिल पाएगा। हालांकि इसके बावजूद अभी भी प्रदेश में 5263 डॉक्टर्स की प्रदेश में कमी है।

7328 पद खाली थे

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में काफी लम्बे समय से 7328 चिकित्सकों के पद खाली थे। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह बंद थी। इसके कारण अस्पतालों में हर वर्ष चिकित्सकों का अभाव होता चला गया और बहुत से अस्पतालों में चिकित्सकों की भारी कमी हो गई। उन्होंने बताया कि विभाग ने लोक सेवा आयोग से बेहतर समन्वय स्थापित कर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का प्रयास किया गया। - आयोग ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सकों की भर्ती पर विशेष ध्यान दिया। जिसके परिणाम स्वरूप 2065 चिकित्सकों की सूची जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़े : Senior Citizen Health: बुढ़ापे में बनी रहती है इन बीमारियों का खतरा, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान


2014 से 2016 की भर्ती सूची अब जारी हुई

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्ष 2014-15 में 2220 और वर्ष 2015-16 में 1066 कुल 3286 चिकित्सकों का अधियाचन आयोग को भेजा गया था। जिसमें से आयोग द्वारा 2065 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश अब जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में 1181 और वर्ष 2017-18 में 1173 कुल 2354 चिकित्सकों की भर्ती का अधियाचन भी आयोग को भेजा जा चुका है। इस प्रकार कुल 5640 पदों का अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजा गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles