महेंद्र नाथ पांडेय बोले- पीएम मोदी के सामने विराट कोहली की भी फिटनेस फेल

संक्षेप:

  • मोदी के सामने विराट की भी फिटनेस फेल
  • कांग्रेस ने आजादी के संघर्ष की मलाई खाई
  • देश हित तक रहा महबूबा का साथ

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा की उपलब्धियों से घबराए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभामंडल से घबराए हुए हैं। अपनी बात को विस्तार देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि 68 वर्ष की उम्र में भी नरेंद्र मोदी जिस तेजी से काम कर रहे हैं उसके सामने तो क्रिकेटर विराट कोहली की फिटनेस भी फेल है। यही देखकर विपक्षीगण सोच रहे हैं कि अगर मोदी सरकार दोबारा केंद्र में आ गई तो उनका क्या होगा।

कांग्रेस ने आजादी के संघर्ष की मलाई खाई

सरस्वती पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पहले एक एजेंडा होता था और जिस पर राजनीतिक दल काम किया करते थे, आज भारतीय राजनीति में फिर एक नए युग का सूत्रपात हो रहा है, पार्टी की उपलब्धियां देखकर जनता पुन: मौका देगी ऐसा उनका विश्वास है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने आजादी के संघर्ष की मलाई खाते हुए काम किया, लेकिन भाजपा ने जनता की सेवा का एक नया युग शुरू किया है। देश में अपराधों पर लगाम कसनी शुरू हो गई है, विकास कार्य अपने चरम पर हैं। भाजपा ने शेर और बकरी को एक घाट पर पानी पिलाने का काम किया है। ताज होटल की घटना की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा की समुद्री सीमा पर भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सुरक्षा के लिए पोस्ट स्थापित किए।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


देश हित तक रहा महबूबा का साथ

वहीं कश्मीर का जिक्र करते हुए महेंद्रनाथ ने कहा कि महबूबा सरकार जब तक देश के हित में काम करती रही, तब तक केंद्र सरकार ने उसका साथ दिया और जैसे ही आतंकियों को संरक्षण देने का काम किया सरकार ने समर्थन वापस ले लिया। कहा आज देश का आर्थिक विकास हुआ है। लोगों को रहने के लिए घर मिले हैं। इसके पहले क्षेत्रीय सांसद अजय मिश्र टेनी ने अपने चार वर्ष की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि ब्रॉडगेज रेलवे लाइन के साथ-साथ उन्होंने आने वाली बाढ़ की समस्याओं को भी हल किया है। जिला अध्यक्ष शरद वाजपेयी, धौरहरा सांसद रेखा वर्मा, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, सुधीर हलवासिया, अवध क्षेत्र के मंत्री प्रद्युमन ने भी विचार रखे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles