यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष बने सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल, भाजपा का समर्थन

संक्षेप:

  • भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल बने यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष।
  • वर्तमान में हरदोई सदर से सपा के विधायक हैं नितिन अग्रवाल।
  • सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा को हराया।

लखनऊ- भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल को यूपी विधानसभा का उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने सपा के नरेंद्र सिंह वर्मा को हरा दिया है। नितिन अग्रवाल का चुना जाना तय था। वह वर्तमान में हरदोई सदर से सपा के विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया था।

सपा की तरफ से नरेंद्र सिंह वर्मा उम्मीदवार थे। मतदान की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की देखरेख में हुई।

इन चुनाव के लिए ही विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को बुलाया गया। सदन की कार्यवाही सुबह करीब 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हो गई। कार्यवाही के पहले चरण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सहित अन्य पूर्व विधायकों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


इसके पहले रविवार को एक दिवसीय विशेष सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय सत्र को संविधान के प्रति निष्ठावान होकर सुगमता से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सदन में सारवान और गुणवत्तापूर्ण चर्चा के लिए सभी दलों को सहयोग करना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में रविवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव कराने का प्रस्ताव स्वीकार किया गया।

बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राकेश प्रताप सिंह, बसपा नेता शाह आलम उर्फ  गुड्डू जमाली, कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से कैलाशनाथ सोनकर, मंत्री रमापति शास्त्री, चौधरी लक्ष्मीनारायण, सिद्धार्थनाथ सिंह, राज्यमंत्री गुलाब देवी, योगेंद्र उपाध्याय, विधान सभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे और प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जेपी सिंह मौजूद रहे।

सपा ने तोड़ी संसदीय परंपरा - खन्ना
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने की परंपरा रही है। नितिन अग्रवाल सपा के विधायक है, सपा विधायक के तौर पर ही वे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होते रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संसदीय परंपरा का पालन करते हुए नितिन अग्रवाल का नामांकन दाखिल किया है। जबकि सपा ने इस परंपरा को तोड़ते हुए अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ दूसरा उम्मीदवार मैदान में उतारा है।

मूल्यों पर चलने वाली पार्टी नहीं सपा - नरेश अग्रवाल

भाजपा नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी मूल्यों पर चलने वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में काम कर रहे हैं। नितिन को विधानसभा उपाध्यक्ष उम्मीदवार बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने संसदीय परंपरा को निभाया है। नितिन को अगला चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि  उचित समय पर इसका निर्णय किया जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles