अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राहुल गांधी ने की ये गलती, लोगों ने उड़ाया मजाक

संक्षेप:

  • भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह  का निधन
  • राहुल गांधी ने ट्विट कर अर्जन सिंह को दी श्रद्धांजलि 
  • राहुल गांधी ने लिखा अर्जन सिंह को एयर मार्शल 

भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह का शनिवार शाम को सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में निधन हो गया। मार्शल अर्जन के निधन के बाद सभी दिग्गज नेता और हस्तियां सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख प्रकट करने के लिए ट्वीट किया लेकिन वह गलती कर बैठे। दरअसल, राहुल ने अर्जन सिंह को एयर मार्शल लिख दिया था। हालांकि, गलती समझ आते ही उन्होंने ट्वीट को डिलीट करके सही ट्वीट किया लेकिन उससे पहले लोग स्क्रीनशॉट ले चुके थे।

आपको बता दें कि भारतीय एयरफोर्स में मार्शल मतलब फाइव स्टार का ऑफिसर और एयर मार्शल मतलब चार स्टार की रैंक होती है। राहुल की इस गलती पर लोगों ने उनकी खूब खिंचाई की। कई यूजर्स ने लिखा कि ये देश के पीएम बनना चाहते हैं। कुछ दिन पहले भी राहुल यूएस में India at 70: Reflections on the Path Forward टॉपिक पर बर्कले यूनिवर्सिटी में भाषण दे रहे थे, इस दौरान उन्होंने लोकसभा सीटों की गिनती गलत बोल दी थी। उन्होंने 545 की जगह 546 बोल दिया था।

यूजर्स ने राहुल की उस गलती को पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया था। दिल का दौरा पड़ने के बाद मार्शल अर्जन सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय भारतीय सेना के प्रमुख थे जिसमें भारत की विजय में वायु सेना का योगदान अतुलनीय माना जाता है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


अर्जन सिंह को 1 अगस्त 1964 को वायुसेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह पहले वायुसेना प्रमुख थे जिन्हें पायलट रहते हुए सीएएस नियुक्त किया गया था। उन्होंने युद्ध के समय भारतीय वायु सेना का सफल नेतृत्व कर अपने प्रयास को दिखाया। 1969 में भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्ति पर, उन्हें स्विट्जरलैंड में भारतीय राजदूत नियुक्त किया गया था। उनकी सेवाओं के सम्मान में, भारतीय वायु सेना ने उन्हें जनवरी 2002 में वायुसेना के मार्शल रैंक से सम्मानित किया और उन्हें पहला और एकमात्र 5 स्टार रैंक ऑफिसर बनाया गया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles