प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री, बनीं कांग्रेस महासचिव, पूर्वी UP का मिला प्रभार

संक्षेप:

  • राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री
  • पार्टी की महासचिव बनाई गई हैं प्रियंका गांधी
  • उत्तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया

New Delhi: 2019 लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री हो गई है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा वो पार्टी की महासचिव बनाई गई हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला आगामी लोकसभा चुनाव और प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है। प्रियंका फरवरी के पहले सप्ताह में कार्यभार संभालेंगी।

इस संबंध में पार्टी के महासचिव अशोक गहलोत की तरफ से प्रेस रिलीज जारी की गई है। जिसमें लिखा है, `कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पूर्वी उत्तर प्रदेश की महासचिव के तौर पर नियुक्त किया है। वह फरवरी के पहले सप्ताह में पद संभालेंगी`

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


कांग्रेस की प्रेस रिलीज के मुताबिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल को पार्टी महासचिव बनाया गया है। वह कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी यूपी की कमान सौंपी गई है। वहीं, गुलाम नबी आजाद से यूपी का प्रभार वापस ले लिया गया, उन्हें तुरंत प्रभाव से हरियाणा का प्रभार दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि राहुल गांधी जो भी कहते हैं वह करके दिखाते हैं। प्रियंका गांधी की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि कांग्रेस का भविष्य उज्जवल है।

प्रियंका की तुलना अक्सर उनकी दादी इंदिरा गांधी से होती है। प्रियंका का हेयरस्टाइल, कपड़ों के चयन और बात करने के सलीके में इंदिरा गांधी की छाप साफ नजर आती है। ये भी एक वजह है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने को लेकर चर्चा हमेशा रहती है। प्रियंका गांधी ने अपना पहला सार्वजनिक भाषण 16 साल की उम्र में दिया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रियंका गांधी को बनारस से चुनाव लड़ाना चाहती थी लेकिन मोदी के खिलाफ खड़े होने के जोखिम से उन्हें बचने की सलाह दी गई थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles