रायबरेली दौरे के दूसरे दिन ही प्रियंका गांधी लौटीं दिल्ली, सारे कार्यक्रम रद्द

संक्षेप:

  • दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आई थीं प्रियंका गांधी।
  • प्रियंका गांधी लखनऊ और वहां से दिल्ली जाएंगी।
  • प्रियंका ने हनुमान मंदिर में टेका माथा। 

लखनऊ- दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली आई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दूसरे दिन सुबह लखनऊ के लिए रवाना हो गई। लखनऊ से उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी को आज सुबह लोगों से मिलना था, लेकिन यह कार्य उन्होंने रविवार को देर शाम तक ही पूरा कर लिया था। 

सोमवार को सुबह जाने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। कोई दिल्ली में मीटिंग तो कोई और वजह बता रहा है। कांग्रेसी जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि प्रियंका गांधी लखनऊ और वहां से दिल्ली जाएंगी।

वहीं, प्रियंका गांधी को आज अमेठी जाना था, लेकिन वह कल रात ही अमेठी चली गई थीं। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दो दिन लखनऊ रहने के बाद रविवार को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में दौरे पर पहुंचीं थीं। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


प्रियंका ने हनुमान मंदिर में टेका माथा 
इससे पहले रविवार को रायबरेली जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने सबसे पहले चुरुवा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर माथा टेका। मंदिर के पुजारी अनूप अवस्थी उर्फ पुत्तू महराज ने प्रियंका को पूजा-अर्चना कराई। प्रियंका ने मंदिर में 101 रुपये दक्षिणा भी चढ़ाई।

इस दौरान मंदिर के पुजारी ने प्रियंका वाड्रा से कहा कि उत्तर प्रदेश को अब आपकी जरूरत है। आज लोग प्रधान का पद तक नहीं छोड़ते, लेकिन आपकी मां सोनिया गांधी ने तो प्रधानमंत्री का पद ठुकराकर एक बड़ा बलिदान दिया था। अब आप कांग्रेस और यहां की जमीनी स्थिति को मजबूत करने के लिए रायबरेली में अपना निवास स्थान बनाएं, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिल सके। 

इस पर प्रियंका ने कहा कि पुजारी जी आप आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। अब अधिक से अधिक रायबरेली में आना-जाना होगा। प्रियंका वाड्रा ने पुजारी से वादा किया कि मैं ज्यादा से ज्यादा रायबरेली आने की कोशिश करूंगी। यहां प्रियंका की एक झलक पाने को लोग बेताब दिखे। 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles