रविंद्र जायसवाल ने अधिकारीयों को सक्रियता से राजस्व संग्रह करने के दिए निर्देश

संक्षेप:

  • रविंद्र जायसवाल ने कर संग्रह संबंधित सभी विभागीय कार्यालयों को दिए निर्देश।
  • कर व करेत्तर राजस्व संग्रह के कार्य को अधिक सक्रियता से करें।
  • निर्धारित लक्ष्य के 82.9 प्रतिशत राजस्व की प्राप्ति।

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के स्टांप पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने कर संग्रह संबंधित सभी विभागीय कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि कर व करेत्तर राजस्व संग्रह के कार्य को अधिक सक्रियता से करें।

महानिरीक्षक निबंधन कंचन वर्मा की ओर से जून 2022 तक के राजस्व संग्रह के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार स्टांप तथा पंजीयन विभाग ने वर्ष 2022-23 के जून माह में 2618.80 करोड़ रुपए के लक्ष्य के सापेक्ष 2144.07 करोड़ रुपए का संग्रह किया। जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 81.87 प्रतिशत रहा। जून 2022-23 की अवधि तक के लिए निर्धारित किए गए वार्षिक लक्ष्य 7330.90 करोड़ रुपयों के सापेक्ष 6076.82 करोड़ रुपयों के राजस्व का संग्रह किया। यह प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य के 82.9 प्रतिशत रही।

अधिकारी सक्रियता से करें राजस्व संग्रह: रविंद्र

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इससे पूर्व इसी वर्ष अप्रैल माह में 2158.60 करोड़ रुपए के सापेक्ष 1911.23 करोड़ रुपए का संग्रह किया। जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 88.5 प्रतिशत रहा। जबकि मई माह में 2553.50 करोड़ रुपए के लक्ष्य के सापेक्ष 2021.52 करोड़ रुपयों का संग्रह किया गया। जोकि लक्ष्य के सापेक्ष 79.2 प्रतिशत रहा। वित्तीय वर्ष 2022-23 के संपूर्ण वर्ष के लिए निर्धारित राजस्व संग्रह लक्ष्य के सापेक्ष जून 2022 तक 20.5 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति कर ली गई है।

रविंद्र जायसवाल ने निर्देश दिये हैं कि सम्बन्धित अधिकारी राजस्व संग्रह के कार्य को और अधिक सक्रियता से करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि राजस्व संग्रह के कार्य को प्राथमिकता के रूप में करना सुनिश्चित करें।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles