UP की राजनीति में रिटायर्ड IAS की एंट्री: BJP में शामिल हुए PM मोदी के भरोसेमंद एके शर्मा, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

संक्षेप:

लखनऊ: गुजरात कैडर के IAS अफसर (1988 बैच) एके शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा मौजूद रहे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि 12 एमएलसी सीट पर हो रहे चुनाव में भाजपा के एक उम्मीदवार हो सकते हैं। यही नहीं उन्हें यूपी सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। एके शर्मा ने सोमवार को दो साल पहले VRS लिया है।

लखनऊ: गुजरात कैडर के IAS अफसर (1988 बैच) एके शर्मा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा मौजूद रहे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि 12 एमएलसी सीट पर हो रहे चुनाव में भाजपा के एक उम्मीदवार हो सकते हैं। यही नहीं उन्हें यूपी सरकार के आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। एके शर्मा ने सोमवार को दो साल पहले VRS लिया है।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अरविंद शर्मा ने कहा कि कल रात में ही मुझे पार्टी ज्वाइन करने के लिए कहा गया। मुझे खुशी है कि मुझे मौका मिला, मैं मऊ के एक पिछड़े गांव से निकला हूं, आईएएस बना और आज बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड के होने के बावजूद भाजपा में शामिल होना बड़ी बात है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका निर्वाहन करूंगा।

गुजरात कैडर के IAS अधिकारी रह चुके हैं शर्मा

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


अरविंद कुमार शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ में 11 अप्रैल 1962 को हुआ है। 1988 बैच के गुजरात कैडर के IAS एके शर्मा ने पॉलिटिकल साइंस में फर्स्ट क्लास से मास्टर डिग्री प्राप्त की है। टाटा नैनो को गुजरात लाने, प्रदेश में निवेश और वाइब्रेंट गुजरात समिट के आयोजनों में इनकी भूमिका को प्रमुख माना जाता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी और यूएसए से स्ट्रक्चरिंग टैरिफ की ट्रेनिंग भी की है।

पिछले 18 वर्षों से मोदी के भरोसेमंद

`एके` के नाम से जाने जाने वाले अरविंद कुमार शर्मा के बारे में मशहूर है कि वे वर्तमान प्रधानमंत्री के सबसे विश्वस्त ब्यूरोक्रेट में एक और पिछले 18 सालों से मोदी के भरोसेमंद हैं। जून 2014 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आने वाले अरविंद कुमार शर्मा प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के तौर पर नियुक्ति किए गए थे। 2017 में पदोन्नति के साथ वे वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय में एडिशनल सेक्रेटरी रह चुके हैं। फेम इंडिया मैगजीन- एशिया पोस्ट के वार्षिक सर्वे `असरदार ब्यूरोक्रेट्स- 2019` में अरविन्द कुमार शर्मा का प्रमुख स्थान रहा था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles