लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची

संक्षेप:

  • लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं सोनिया गांधी
  •  प्रियंका भी रहीं मौजूद
  • होंगी कई चर्चा

रायबरेली से रही सांसद व कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में जीत हासिल करने के बाद महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची हैं.

फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया और प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची. जहां वह पांचवीं बार चुनाव जीतने पर सोनिया-प्रियंका न सिर्फ जिले की जनता, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताएंगी, बल्कि संगठन की नब्ज टटोलेंगी. साथ ही यह जानने की भी कोशिश करेंगी कि इस बार पार्टी ने चुनाव तो जरूर जीता, लेकिन किस कारणवश इस बार अधिक मतों से जीत हासिल नहीं हो पाई.

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है. यही वजह है कि 2004 से लगातार सोनिया यहां से सांसद हैं. इस बार उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है. हालांकि, वह जीत का अंतर कम होने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा जरूर करेंगी और कांग्रेस में क्या कमी हो रही जिससे वे जनता का दिल जीत नहीं सक रही.

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles