अखिलेश यादव बोले- जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर, भाजपा सरकार की गिरी साख

संक्षेप:

  • कहा- सरकार की गिरती साख से दूसरे रास्ते तलाश रहे भाजपा विधायक।
  • यूपी में किसान भाजपा विधायकों का कर रहें बहिष्कार।
  • भाजपा हर बात में झूठ बोलती हैं।

लखनऊ- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा हर बात में झूठ बोल रही है। इसकी वजह से भाजपा को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर में सांसद व सहजनवां में भाजपा विधायक का बाढ़ पीड़ितों ने विरोध किया। पश्चिमी यूपी में किसान भाजपा विधायकों का बहिष्कार कर रहे हैं। भाजपा सरकार की गिरती साख को देखते हुए कई विधायक तो अब दूसरे रास्ते भी तलाशने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर ही है। वर्ष 2022 में बनने वाली सपा की सरकार जनता को राहत देगी। भाजपा शासन में अवरुद्ध कार्यों को फिर से शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में अस्पतालों में बेड, दवाएं, इलाज के अभाव में लोगों की जाने चली गई।

शिक्षा के क्षेत्र में भर्तियों को लेकर काफी असंतोष है। राज्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। साथ ही कहा कि भाजपा ने किसानों के साथ छल किया है। उन्हें कर्जमाफी, एमएसपी और आय दोगुनी करने के झांसे दिए, पर उसे मिला कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार अपराधियों के आगे पूरी तरह बेबस हो चुकी है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मूल निवास देखे बिना लादा गया था, जनता उस बोझ को हटा देगी

सपा अध्यक्ष ने सोमवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनसे हार का डर होता है, लोग अक्सर बदहवासी में उनका नाम लेते रहते हैं। जिनको यूपी में मूल निवास देखे बिना लादा गया था, जनता उस बोझ को हटा देगी। हो सकता है कि कल ही दिल्ली वाले इनकी बर्खास्तगी या बदली की खबर लेकर आ जाए। देखना यह है कि इन्हें पहले कौन हटाता है, इनके अपने या जनता। अखिलेश यादव के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारे में हलचल बढ़ गई है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles