राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिला जनसुनवाई, जनसुनवाई में 43 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण

संक्षेप:

  • राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने की महिला जनसुनवाई।
  • 43 मामलों की मौके पर किया निस्तारण।
  • मिशन शक्ति के अंतर्गत 20 जनपदों में भी हुई जनसुनवाई।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से जनसुनवाई की गई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम द्वारा 03 अगस्त, 2022 को आयोग मुख्यालय लखनऊ पर महिला जनसुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान 43 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, शेष प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर प्रगति आख्या उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।

विभिन्न जनपदों से आईं पीड़ित महिलाएं

आयोग मुख्यालय पर विभिन्न जनपदों से आये 12 पीड़ित आवेदिकाओं/आवेदकों द्वारा दिये गये नवीन प्रार्थना पत्रों व साथ ही विभिन्न माध्यमों से आयोग कार्यालय में प्राप्त नवीन प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


मिशन शक्ति के अंतर्गत 20 जनपदों में हुई जनसुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम के निर्देश के अनुसार प्रदेश के 20 जनपदों में क्रमशः मेरठ, मिर्जापुर, अयोध्या, मैनपुरी, देवरिया, अमरोहा, हाथरस, जालौन, चित्रकूट, कानपुर नगर, भदोही, फतेहपुर, चन्दौली, बाराबंकी, अम्बेडकरनगर, मुरादाबाद, बहराइच, पीलीभीत, फर्रूखाबाद व महाराजगंज में आयोग की उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के द्वारा भी मिशन-शक्ति के अन्तर्गत जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक की गई। जिनमें महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता चौपाल तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की उक्त जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक कर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles