वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने से गदगद सुभासपा अध्यक्ष, बोले- अखिलेश यादव से तलाक के पेपर तैयार

संक्षेप:

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने से गदगद हैं। 
  • इसके लिए उन्होंने भाजपा का आभार जताया।
  • कहा- अखिलेश यादव से तलाक के पेपर तैयार हैं, बस हस्ताक्षर होने बाकी हैं। 

लखनऊ- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने से गदगद हैं। शुक्रवार को उन्होंने भाजपा का आभार जताया। सपा से गठबंधन के सवाल पर मजाक के लहजे में कहा कि अखिलेश यादव से तलाक के पेपर तैयार हैं, बस हस्ताक्षर होने बाकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अखिलेश की तरफ से तलाक और तलाक पेपर पर हस्ताक्षर होने का ही इंतजार कर रहे हैं।

राजभर ने कहा कि उन पर कई बार हमले हुए थे। अपर मुख्य सचिव गृह को कई बार पत्र भी लिखा था। बदले हालात को देखते हुए सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में ओप्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। उन्हें 14 सीटें दी गई थीं, इनमें छह पर जीत दर्ज की। विधान परिषद चुनाव के दौरान वह एक सीट की मांग कर रहे थे लेकिन सपा ने उनकी नहीं सुनी। इससे वह नाराज चलने लगे। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना आरोप लगाया था कि अल्पसंख्यक मतदाता अब सपा को समर्थन नहीं दे रहे हैं। यह भी कहा था कि उपचुनाव के दौरान पार्टी के सेनापति एसी कमरे से बाहर नहीं निकले। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में सपा के बजाय भाजपा समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मू के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के दिन भी कहा था कि सपा व रालोद के भी कई विधायक मुर्मू को वोट दे सकते हैं। वह सच निकला।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles