उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद अखिलेश यादव बैठे धरने पर, प्रियंका गांधी का सीएम योगी पर निशाना

संक्षेप:

  • जिंदा जलाई गई उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद सिसायत तेज हो गई है.
  • अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए हैं.
  • प्रियंका गांधी उन्नाव जाकर पीड़िता के घरवालों से मिलेंगी. 

उन्नाव: जिंदा जलाई गई उन्नाव रेप पीड़िता की मौत के बाद सिसायत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियां इसे राज्य सरकार की नाकामी बताते हुए घेर रही हैं। प्रियंका गांधी उन्नाव जाकर पीड़िता के घरवालों से मिलेंगी। वहीं अखिलेश यादव विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मृत पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कह रहे हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जमानत पर बाहर आए आरोपियों ने रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया था। शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

योगी राज में यह पहली घटना नहीं: अखिलेश

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


धरने के दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेटियों पर अत्याचार से देश गुस्से में है। जिनपर आरोप लगे वे बीजेपी से जुड़े लोग हैं।

उन्नाव: `बचा न पाया, बहन से किया वादा निभाऊंगा

अखिलेश आगे बोले कि बीजेपी सरकार दावा कर रही है कि कानून व्यवस्था ठीक होगी, आपने सीएम की भाषा नहीं सुनी? कहा था कि अपराधियों को ठोक दिया जाएगा। जो अपराधी थे यूपी छोड़कर चले गए। लेकिन देखिए अपराधी यहीं हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जबतक सीएम, होम सेक्रेटरी और डीजीपी इस्तीफा नहीं देंगे जबतक न्याय नहीं होगा। हम कल (रविवार) हर जिले में शोक सभा करेंगे।

पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई: प्रियंका गांधी

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मामले पर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, `मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है। उन्होंने आगे कहा, `उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है?` प्रियंका गांधी आज उन्नाव जाकर पीड़िता के परिवारवालों से मिलेंगी। इसके लिए वह लखनऊ से निकल चुकी हैं।

 

फास्ट ट्रैक ले जाया जाएगा केस: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेप पीड़िता की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह केस फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के न्याय मंत्री बृजेश पाठक ने कहा, उन्नाव रेप पीड़िता की मौत बेहद दुखद है। मैं संबंधित कोर्ट से अपील करता हूं कि मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट ले जाएं। मैं अपील करूंगा कि केस की डे टु डे बेसिस पर सुनवाई हो।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles