सपा-सुभासपा में हुआ गठबंधन, राजभर बोले- भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए साथ आए

संक्षेप:

  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी में गठबंधन।
  • राजभर ने बुधवार को अखिलेश यादव से की मुलाकात।
  • दोनों नेताओं में 14 सीटों पर बनी सहमति।

लखनऊ- ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी में गठबंधन हो गया है। इसका एलान सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता परेशान है। हमारी अखिलेश यादव के साथ सहमति बन गई है। लोग भाजपा से परेशान हैं। हम उन्हें सत्ता से हटाने के लिए साथ आए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं में 14 सीटों पर सहमति बनी है। राजभर ने बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके पहले राजभर के भाजपा से गठबंधन करने के कयास लगाए जा रहे थे।

सपा ने ट्वीट कर इसकी घोषणा कर दी है। ट्वीट में कहा गया है कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। सपा और सुभासपा आए साथ, यूपी में भाजपा साफ!

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद राजभर ने बयान दिया कि आज अखिलेश यादव से मुलाकात हुई। हमने गठबंधन के लिए सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा को निमंत्रण दिया था। अखिलेश यादव ने हमारे न्योते को स्वीकार किया। हमारी उनसे एक घंटे बात हुई। 27 तारीख को महापंचायत रखी गई है जिसमें वंचित, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शामिल होंगे। सीटों के लिए 27 के बाद बैठ कर बात कर लेंगे। उन्होंने कहा कि सपा एक सीट भी नहीं देगी तो भी हम उनके साथ रहेंगे।

राजभर ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है। व्यापारी और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा में सीटों का विवाद नहीं है।

कहा था, भाजपा से सशर्त गठबंधन को तैयार
इसके पहले भाजपा से गठबंधन को लेकर राजभर ने कहा कि वह भाजपा के साथ सशर्त गठबंधन करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा था कि हमने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने और पूर्ण शराब बंदी सहित सात सूत्री मांग रखी। अगर वो हमारी मांगों पर सहमत होते हैं तो गठबंधन करेंगे। हालांकि, बुधवार को उन्होंने सपा से गठबंधन का एलान कर दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles