UP Elections 2022: आज भाजपा में शामिल होंगी मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव, जेपी नड्डा से मुलाकात की

संक्षेप:

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका।
  • बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी अपर्णा यादव।
  • मंगलवार को दिल्ली पहुंची अपर्णा ने जेपी नड्डा से की मुलाकात।

लखनऊ- भारतीय जनता पार्टी अब अखिलेश यादव को बड़ा झटका देगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के साथ मंगलवार को दिल्ली पहुंची अपर्णा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा के बीच चल रहे एक-दूसरे के नेताओं को तोड़ने के खेल में भाजपा ने बड़ा दांव खेला है। मुलायम की बहू को भाजपा में शामिल कराकर भाजपा यह संदेश देने की कोशिश करेगी कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने छोटे भाई की बहू को संरक्षण नहीं दे सके।

अपर्णा  ने 2017 में लखनऊ कैंट से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। 2022 में भाजपा बक्शी का तालाब या लखनऊ की किसी सीट से अपर्णा को चुनाव लड़ा सकती है।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles