UP Elections 2022: सीएम योगी ने लॉन्च किया भाजपा के प्रचार गीत व स्लोगन, मीडिया सेंटर का भी किया उद्घाटन

संक्षेप:

  • विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के प्रचर गीत और स्लोगन जारी।
  • सीएम योगी ने मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। 
  • बोले- प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश बना रहे, माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलता रहे, इसके लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी।

लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के साथ विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के प्रचर गीत और स्लोगन जारी किए। साथ ही मीडिया सेंटर का उद्घाटन भी किया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर अंकुश बना रहे, माफिया के खिलाफ बुलडोजर चलता रहे, तुष्टीकरण की राजनीति न हो, सरकारी भर्ती में पारदर्शिता बनी रहे, गरीबों को किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े और बिजली 24 घंटे मिले, इसके लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मुख्यमंत्री और मंत्री अपने लिए लखनऊ में बंगले बनवाते थे, लेकिन भाजपा ने पांच साल की सरकार में 43 लाख से अधिक गरीबों के आवास बनवाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम रहे, हिस्ट्रीशीटर थाना व अपराधी सरकार न चलाए इसलिए एक बार फिर भाजपा की सरकार जरूरी है।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे जीवन की रफ्तार बढ़ता रहे, बहन-बेटियों के सम्मान के साथ कोई गुंडा खिलवाड़ न कर सके, कोरोना व इंसेफेलाइटिस जैसी महामारी को हराया जा सके, किसानों को उनकी उपज का पूरा दाम और सम्मान मिले, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज हो, निवेश आता रहे, उद्योग-धंधे फलते-फूलते रहें, सभी को अपने घर के पास रोजगार मिले इसलिए भाजपा सरकार की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि बीते पांच वर्षों में प्रदेश में डबल इंजन की सरकार की ओर से किए गए कार्यों के बूते भाजपा प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच वर्ष तक सुशासन और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दे पर आगे बढ़ते हुए संकल्प पत्र में किए एक-एक वादे को पूरा किया है। सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी को विकास और सुरक्षा दी है। उन्होंने कहा कि पहले दंगाइयों को सरकार का संरक्षण मिलता था, अब उनकी संपत्ति जब्त करना मिसाल बन गया है। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद शुक्ला, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयूख, मनीष दीक्षित, हीरो बाजपेयी, राकेश त्रिपाठी, हिमांशु दुबे, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

गरीबों की सरकार के रूप में बनी पहचान : स्वतंत्रदेव
स्वतंत्रदेव ने कहा कि योगी सरकार की पहचान पांच वर्षों में गरीबों की सरकार के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बहन-बेटियां शोहदों से परेशान रहती थीं, लेकिन अब किसी की हिम्मत नहीं है कि बहन-बेटी के सम्मान से खिलवाड़ कर सके। गुंडे-बदमाशों को पता है कि बहन-बेटी से छेड़छाड़ की तो मार दिए जाएंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles