UP Panchayat Election: सुलतानपुर में बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव- सपा-बसपा का जातिवाद और क्षेत्रवाद बहुत ही खतरनाक

संक्षेप:

  • बीते छह साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग सका है
  • आरोप केवल सपा सरकार ही लगा रही है। देश में पहली बार दो करोड़ से अधिक लोगों को शौचालय दिया गया
  • यह सब मोदी सरकार ही कर रही है

सुलतानपुर: बीते छह साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लग सका है। आरोप केवल सपा सरकार ही लगा रही है। देश में पहली बार दो करोड़ से अधिक लोगों को शौचालय दिया गया। यह सब मोदी सरकार ही कर रही है। अन्य सरकारों ने सिर्फ जनता को गुमराह किया है। प्रधानमंत्री मंत्री ने कोरोना काल में इस देश को बचाया। घर-घर खाद्यान्न दिया। मोदी सरकार में ही पहली बार अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। यह बातें, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुलतानपुर के कुड़वार में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में कहीं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष त्रिस्तरीय पंचायत की तैयारियों को धार देने मंगलवार को पहुंचे। जिले की सीमा अलीगंज में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, विधायक, सीताराम वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर मंत्री का स्‍वागत किया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सेवा करने काम करती है। भाजपा सरकार गरीब का शोषण करने का काम नहीं करती है। सपा-बसपा का जातिवाद क्षेत्रवाद बहुत ही खतरनाक है। पंचायत चुनाव में ईमानदार लोगों का चयन करें, जिससे देश आगे बढ़ सके। ईमानदार व ज्ञानियों से देश चलेगा। गुंडों से नहीं बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, जिससे देश का विकास हो सके। राष्ट्रवादव के ऊपर कोई आंख दिखाएगा तो उसका सीना फाड़ देंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ल‍िए अलग से व्रत के भोजन का इंतजाम, मेन्‍यू में था ये सब 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बांसी गांव में बौद्ध बिहार दलित बस्ती में भाजपा कार्यकर्ता सुनील कोरी के घर पहुंचे। यहां उन्‍होंने कार्यकर्ताओं  के साथ भोजन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मंगलवार का व्रत था, इसल‍िए खास तौर पर उनके लिए आलू फ्राई, दही, मखाना, गुड और केला-सेब परोसा गया। वहीं, साथ में विधायकों व कार्यकर्ताओं ने दाल सब्‍जी खाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता कंचन जमुना कोरी ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा प्रदेश अध्यक्ष को भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ भीमराव आंबेडकर व भगवान बुद्ध की प्रत‍िमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रभारी शंकर गिरी , विधायक राजेश गौतम, सीताराम वर्मा, देवमणि द्विवेदी एवं सूर्यभान सिंह मौजूद रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles