Valentine Day: अपने चाहने वाले को इस बार ये दें गिफ्ट

संक्षेप:

  • इस वैलेंटाइन-़ डे पर खरीदें कुछ खास गिफ्ट
  • सभी लोगों के लिए हैं कुछ न कुछ अलग बैरायटी
  • मैजिक मिरर बना हैं लोगों की पहली पसंद 

लखनऊ:  वेलेंटाइन- डे पर आज से कुछ साल पहले तक बाजारों में लड़के और लड़कियों के लिए कोई खास सेगमेंट नहीं रहता था और अगर रहता भी था तो बहुत कम मात्रा में जैसे ग्रीटिंग कार्ड जो लड़कियां भी लड़को को देती थीं और लड़के भी लड़कियों को। लेकिन इस बार कुछ ऐसे गिफ्ट हैं जिनको जिनको सिर्फ बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रैंड के लिए ही तैयार किया गया है।

यह खरीदें लड़के

ब्रोकेन हार्ट

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


इस बार लड़के अपनी गर्लफ्रैंड के लिए ब्रोकेन हार्ट खरीद सकते हैं। यह गिफ्ट एक दिल की तरह से बनाया गया है जो दो पार्ट में है अगर आप इसको अलग करते हैं तो इसमें से I Love You की आवाज आएगी और लाइट जलेगी। यह दर्शाता है कि लड़कियां गिफ्ट लेने के बाद लड़कों का दिल तोड़कर न जाएं।

मैजिक मिरर फोटो फ्रेम

यह गिफ्ट लड़के लड़कियों के लिए खरीद रहे हैं। यह एक अनोखा फोटो फ्रेम है इसमें फ्रेम के चारों तरफ लाइटें लगी हैं। अगर आप लाइट को ऑन करते हैं तो आपका फोटो दिखेगा और अगर आप ऑफ करते हैं तो यह शीशा होगा।

विंड चेम्स

यह एक घंटी है जो हवा से चलती है इसमें एक दिल लगा हुआ है जो हवा से गोल गोल घूमता है और I Love You की आवाज आती है। लड़के इसको खरीद रहे हैं कहना है कि यह लड़कियां अपने रूम में लाएंगी तो उनको हर पल हमारी याद आएगी।

यह खरीदें लड़कियां

मैसेज बोतल

इस बार लड़कियां एक नया गिफ्ट ज्यादा खरीद रही हैं वो है मैसेज बोतल। यह एक बोतल है जिसमें रंगीन कागज है जिसको लड़कियां प्रेम पत्र के रूप में प्रयोग कर रही हैं और लिखकर अपने प्रेमी को दे रही हैं।

एक्सप्लोडिंग बॉक्स

यह एक बॉक्स है जिसके अंदर टेडी बियर है और अगल बगल दो फोटो प्रेम हैं। जो फोटो फ्रेम हैं उसमें लवर अपनी तस्वीर लगा सकते हैं। इसको लड़कियां ज्यादा खरीद रहीं हैं क्योंकि इसमें टेडी बियर है।

पढ़ाकू लवर्स के लिए

यह एक ऐसा गिफ्ट है जो पढ़ाकू लवर खरीद सकते है वो है टेबल क्लॉक। इस टेबल क्लॉक में दिल बना है और प्यार की पंक्तिया लिखी हैं। यह लड़का या लड़की कोई भी किसी को गिफ्ट कर सकता है जिसको जो भी पढ़ाकू लगता हो।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles