CAA-NRC के खिलाफ लखनऊ में भी 'शाहीन बाग', बच्चों संग प्रदर्शन कर रही महिलाएं

संक्षेप:

  • नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लखनऊ के घंटा घर के बाहर महिलाएं बीते 24 घंटे से धरना प्रदर्शन कर रही हैं.
  • इन महिलाओं का प्रदर्शन भी दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर बताया जा रहा है.
  • प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने साथ छोटे बच्चों को लेकर साथ लेकर पहुंची हैं.

लखनऊ: नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लखनऊ के घंटा घर के बाहर महिलाएं बीते 24 घंटे से धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इन महिलाओं का प्रदर्शन भी दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर बताया जा रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाएं अपने साथ छोटे बच्चों को लेकर साथ लेकर पहुंची हैं।

सीएए के समर्थन में भाजपा की रैलियां आज से

सीएए के समर्थन में भाजपा की क्षेत्रीय रैलियां शनिवार 18 जनवरी को वाराणसी से शुरू हो रही हैं। इस रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे। शनिवार 19 जनवरी को गोरखपुर में हो रही रैली को मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष संबोधित करेंगे। अवध क्षेत्र की रैली 21 जनवरी को रामकथा पार्क सेक्टर जे रेलनगर बंगला बाजार लखनऊ में होगी। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


राजनाथ 22 को मेरठ में

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर जनजागरण अभियान के प्रभारी गोविंद शुक्ल ने बताया कि कानपुर क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को कामर्शियल ग्राउंड मैदान कानपुर में होगी। रैली को केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। पश्चिम क्षेत्र की रैली 22 जनवरी को मेरठ में माधोकुंज शताब्दीनगर मेरठ में होगी। रैली को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

ब्रज क्षेत्र की रैली 23 जनवरी को कोठी मीना बाजार मैदान आगरा में होगी। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles