योगी कैबिनेट की बैठक में 15 लाख कर्मचारियों का HRA किया गया दोगुना

संक्षेप:

  • योगी कैबिनेट की हुई बैठक
  • बैठक में 8 अन्य फैसलों पर भी लगी मुहर
  • सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई बैठक

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यानि मंगलावर को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार कर्मचारियों और अधिकारियों के भत्ते बढ़ा दिए गए हैं। इसके साथ ही बैठक में 8 अन्य फैसलों पर भी मुहर लगी है।

15 लाख सरकारी कर्मचारियों का एचआरए को बढ़ाकर दो गुना किया है। इस फैसले के बाद राज्य सरकार पर 2023 करोड़ का वित्तीय भार आएगा। बढ़ा हुए भत्ता 1 जुलाई 2018 से लागू होगा। सभी बढ़े हुए भत्ते अगस्त की सैलरी में जुड़ कर आएंगे।

इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


- पर्यटन विभाग ने अपनी 2017-18 की वित्तीय स्वीकृतियां ली।

-बार्डर एरिया डेवलमेंट में नेपाल की सीमा से लगे सात जनपदों के 21 विकास खंड से जुड़े सड़क 20 किलो मीटर से लेकर सभी सुविधाएं देने 7752.20 का पैकेज इसमें जारी किया गया है।

-बुंदेलखंड पैकेज में सात जनपदों तीन वर्षों के लिए सूखा राहत पैकेज दिया गया था। 2021- 22 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

-बांदा कृषि विद्यालय के लिए सिंचाई के लिए केन नदी 75 करोड़ की धनराशि दी गई है।

-त्वरित विकास गति योजना इसके अन्तर्गत त्वरित विकास के लिए यह योजना है इसके अन्तर्गत 2017 - 18 में 100 हैंड पम्प के लिए धनराशि स्वीकृत कर ली गई है,14 पाइप पेय जल के लिये और बेहतर विधुत आपूर्ति के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

-लोक सेवा आयोग में संशोधन अध्यादेश प्रतिस्थापित किया गया है इसमें निशक्त जन , भूतपूर्व सैनिक , स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को इसमें 4 प्रतिशत का आरक्षण का प्रस्ताव पास हुआ है।

- अनपरा डी तापीय परियोजना पर रुपये 640 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना में सल्फर डाई आक्साइड की सीमा को भी नियंत्रित किया जाएगा, यूपी में यह पहली बार किया गया है। 1000 मेगा वाट में 640 करोड़ का खर्च आएगा डेढ़ वर्ष का समय इसे लगाने में लगेगा।

- यूपी पॉवर कारपोरेशन में घोषित उदय योजना के तहत 4722 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है , इससे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने में काफी सहायता मिलेगी।

-अग्निशमन सेवा नियमावली 2016 पर विचार किया गया था जिसमे नियम 8 के तहत 10वीं और 12वीं की शैक्षिक योग्यता जरुरी थी। अब सीधी भर्ती के लिए यूपी पुलिस आरक्षी और मुख्य आरक्षी के लिए 12th पास होना जरूरी है। अब 12th पास होना जरूरी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles