मलिहाबाद में पत्नी को गोली मार युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

संक्षेप:

  • शुक्रवार शाम को युवक ने अपनी पत्नी को गोली मार की हत्या।
  • इसके बाद खुद को गोली से उड़ाया।
  • दोनों की मौके पर ही मौत।

लखनऊ- मलिहाबाद के जिंदौर मजरे लालता खेड़ा में शुक्रवार शाम को चंद्रभान (26) ने अपनी पत्नी चांदनी (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो उनके शव देख बदहवाश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिवारीजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक तीन साल पहले दोनों की शादी हुई थी।

प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद सिंह के मुताबिक रहीमाबाद के जिंदौर मजरे लालता खेड़ा में गुरुदीन परिवार सहित रहते हैं। गुरुदीन की बेटी चांदनी की शादी माल के कनवा खेड़ा निवासी चंद्रभान से तीन साल पहले हुई थी। पुलिस को परिवारीजनों ने बताया कि पिछले एक महीने से चांदनी अपने मां के पास ही रह रही थी। चंद्रभान शुक्रवार को अपने ससुराल पहुंचा।

चांदनी के पिता गुरुदीन मजदूरी करते है, जो लखनऊ रोज मजदूरी के लिए आते है। वह घर पर नहीं थे। चांदनी की मां दुर्गा देवी भी घर पर नहीं थी। शाम को चांदनी व चंद्रभान घर पर थे। अचानक घर के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे। वहीं गांव में किसी काम से गई चांदनी की मां दुर्गा देवी को सूचना दी। दुर्गा के मुताबिक वह घर के अंदर गई तो बेटी चांदनी व दामाद चंद्रभान का शव जमीन पर पड़ा था। खून से लथपथ दोनों के शव देखकर वह चीख पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


पत्नी को सीने में व खुद को कनपटी पर मारी गोली
क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद योगेंद्र सिंह के मुताबिक गोली चलने व दो मौतों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दोनों के शव जमीन पर पड़े थे। चांदनी के सीने में गोली लगी थी। वहीं चंद्रभान के कनपटी पर गोली लगी थी। दोनों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ है। इसके बाद ही चंद्रभान ने चांदनी के सीने से सटा कर तमंचे से गोली मारी थी। इस बारे में पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक परिवारीजनों से पूछताछ के बाद ही विवाद का असली कारण सामने आयेगा। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है।

दो साल की बेटी के सिर उठा साया
पिता व मां ने आपसी विवाद के बाद गोली मारकर हत्या व खुदकुशी कर ली। दोनों ने आवेश में यह नहीं सोचा कि उनकी दो साल की बेटी सृष्टि का क्या होगा। दो साल की सृष्टि के सिर से एक साथ मां-पिता दोनों का साया उठ गया। वारदात के वक्त सृष्टि घर के बाहर खेल रही थी। बेटी व दामाद की मौत के बाद दुर्गा अपनी दो साल की नातिन को गोद में लिये बिलख रही थी। गांव की महिलाएं उसे ढांढस तो बंधा रही थी लेकिन उसके आंख के आंसू नहीं थम रहे थे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Lucknow की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles