कोरोना ने लगाया नपा की आमदनी पर ब्रेक, अस्थायी कर्मियों को वेतन की हो सकती है दिक्कत

संक्षेप:

कोरोना और लॉकडाउन का असर देश में हर क्षेत्र पर पड़ा है. इसी का नतीजा है कि नपा के 293 लाख रुपए टैक्स वसूलने के लक्ष्य में से सिर्फ 79.12 लाख रुपए ही वसूला जा सका है। यह कुल लक्ष्य का सिर्फ 26.96 फीसदी है। वित्त वर्ष (2020-21) खत्म होने में अब सिर्फ तीन महीने बचे हैं लेकिन कोरोना ने नपा की आमदनी ही रोक रखी है।

महासमुंद: कोरोना और लॉकडाउन का असर देश में हर क्षेत्र पर पड़ा है. इसी का नतीजा है कि नपा के 293 लाख रुपए टैक्स वसूलने के लक्ष्य में से सिर्फ 79.12 लाख रुपए ही वसूला जा सका है। यह कुल लक्ष्य का सिर्फ 26.96 फीसदी है। वित्त वर्ष (2020-21) खत्म होने में अब सिर्फ तीन महीने बचे हैं लेकिन कोरोना ने नपा की आमदनी ही रोक रखी है।

यदि राजस्व की वसूली पर्याप्त नहीं हुई तो पालिका के अस्थाई कर्मचारियों को वेतन को लेकर दिक्कत हो सकती है, क्योंकि उनके वेतन का भुगतान कर वसूली की राशि से ही किया जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण पिछले वित्त वर्ष (2019-20) की रिकवरी नहीं हो सकी है। नपा साल 2019-20 की रिकवरी के लिए तैयारी कर रही थी। उसी समय कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हो गया था। इसके कारण पिछले साल कि रिकवरी भी बची हुई है। पिछले साल 241.06 लाख रुपए का लक्ष्य रखा गया था। वहीं वसूली सिर्फ 64.98 लाख रुपए की हो पाई थी। इस तरह दो वित्त वर्ष को मिलाकर 534.56 लाख रुपए राज्स्व वसूली का लक्ष्य नपा ने रखा था। वहीं सिर्फ 144.1 लाख रुपए की वसूली पाई है।

इस तरह दो साल का कुल 390.41 लाख रुपए राजस्व वसूली करना अभी बचा है। एक साथ दो साल का 390.41 लाख रुपए राजस्व वसूलना नपा को लिए एक चुनौती ही। नपा राजस्व विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस वित्त वर्ष में 79.90 लाख रुपए संपत्ति कर वसूलना था। वहीं सिर्फ 9.15 लाख रुपए की ही वसूली हो पाई। यह लक्ष्य का सिर्फ 12.91 लाख रुपए है। वहीं 80.85 लाख रुपए समेकित कर वसूलने का लक्ष्य चालू वित्त वर्ष में रखा गया था। इसमें से सिर्फ 8.17 फीसदी ही वसूला जा सका है। इस साल जल शुल्क 113 लाख रुपए वसूलने थे। हालात यह है कि सिर्फ 30.86 लाख रुपए की वसूली हो पाई है। नपा में आने वाले दुकानों से 11.54 लाख रुपए कर वसूलना था। वहीं अबतक सिर्फ 4.20 लाख रुपए नपा वसूल चुकी है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


पिछले साल 52.15 लाख समेकित कर के 14 लाख वसूले

पिछले वित्त वर्ष (2019-20) में नपा ने विभिन्न मदों से 241.06 लाख रुपए का लक्ष्य रखा था। वहीं सिर्फ 64.98 लाख रुपए की ही वसूली हो पाई थी। यह कुल लक्ष्य का सिर्फ 26.96 प्रतिशत है। पिछले वित्त वर्ष में 106.46 लाख रुपए जल कर के रूप में वसूलने का लक्ष्य रखा गया था। हाालांकि नपा लक्ष्य का सिर्फ 14.75 फीसदी यानी 18.13 लाख रुपए ही वसूल पाई थी। 52.15 लाख रुपए समेकित कर लक्ष्य में से सिर्फ 14.11 लाख रुपए की वसूली हुई थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य महासमुंद की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।