धान खरीदी के नियमों में बदलाव को लेकर सरकार के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

संक्षेप:

  • किसानों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ धान खरीदी के नियमों में बदलाव को लेकर जमकर नारेबाजी की
  • किसानों ने कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया

महासमुंद: महासमुन्द ब्लॉक के ग्राम खट्टी में किसानों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ धान खरीदी के नियमों में बदलाव को लेकर जमकर नारेबाजी की। किसानों ने कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। किसानों ने कहा कि कांग्रेस ने 25 सौ रुपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदने का वादा किया था लेकिन अपने वादे से मुकर रही है।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि सरकार को एक नवम्बर से धान खरीदना था लेकिन कांग्रेस सरकार ने जान बूझकर धान ख्ररीदी में देरी करते हुए 1 दिसम्बर से धान खरीदी की शुरूआत की है। अब एक सप्ताह के भीतर धान खरीदी के नियम में व्यवस्था को लेकर बदलाव कर दिया है।

आक्रोशित किसानों ने मामले की शिकायत विधायक और कलेक्टर से कर 3500 बोरा प्रति दिन खरीदी करने की मांग की है। किसानों ने कहा है कि शासन प्रशासन उनकी बात नहीं सुनता है तो वह मंडी में अपना धान नहीं बेचेंगे।

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य महासमुंद की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।