- होम >>
Banke Bihari Mandir: बेतहाशा भीड़ के आगे सभी व्यवस्थाएं ध्वस्त, उमस से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
- न्यूज़
- Saturday | 29th June, 2024
भीड़ के बीच मौजूद महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों की चीख निकलती रही और पुलिसकर्मियों का दिल नहीं पसीजा।
मंदिर आने वाली दोनों गलियों में भीड़ का भारी दबाव सुबह से दोपहर तक बना रहा और शाम को भी इसी तरह का माहौल बना रहा। ये भी पढ़ेंः Agra News: राजस्व बढ़ाने के लिए अब ये कदम उठाएगा प्रशासन, मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने जिलों के दिए ये निर्देश शाम को भीड़ से बिगड़ी श्रद्धालुओं की तबीयत ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार की शाम भक्तों की भारी भीड़ और उमस में पंजाब से आए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई ओर बेहोश हो गए।
मंदिर के गार्डों ने श्रद्धालु को चिकित्सकों के पास पहुंचाया।
जहां चिकित्सकों ने श्रद्धालु को प्राथमिक उपचार देकर राहत दी।
इसके बाद श्रद्धालु गंतव्य को चले गए।
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार शाम पंजाब के पठानकोट निवासी 70 वर्षीय सुभाषचंद्र स्वजन संग आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे थे। ये भी पढ़ेंः UP News: ओपी राजभर खामोश, बीजेपी ने आखिर क्यों अपनी बयानबाजी के लिए चर्चाओं में रहने वाले नेता को दी नसीहत प्रवेश संख्या तीन से मंदिर में प्रवेश करने के बाद सुभाषचंद्र की तबीयत बिगड़ी और बेहोश हो गए।
सुभाषचंद्र के बेहोश होते ही स्वजनों की चीख निकल पड़ी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।