मथुरा: मुख्यमंत्री योगी का रंगोत्सव में शामिल होने का इरादा, तैयारियां बढ़ीं

संक्षेप:

  • बरसाना में 22 मार्च को लड्डू होली है
  • बरसाना की होली कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम
  • रंगोत्सव 2021 के आयोजनों की रूपरेखा बनाई जा रही

मथुरा।  मथुरा में होली की तैयारियां ज़ोरों शोरों से हो रहीं हैं. इसी बीच खबर आई है कि सीएम योगी भी बरसाना होली में शामिल होने का मन बना रहे हैं. 22 मार्च को बरसाना की होली के कार्यक्रम में जा सकते हैं. इसे लेकर रंगोत्सव की तैयारियों का खाका तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शनिवार को बरसाना में अधीनस्थों की बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर भी तैयारियों की रूपरेखा तय की गई। हालांकि अभी आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
 
वर्ष 2020 में बरसाना के रंगोत्सव में शामिल होने आए मुख्यमंत्री ने लठामार होली को राजकीय मेला घोषित भी किया। संभावना है कि इस बार फिर मुख्यमंत्री ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली में शामिल होने के लिए यहां आ सकते हैं।


 
इन जगहों पर जाएंगे सीएम योगी
 
बरसाना में 22 मार्च को लड्डू होली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं। यहां उत्तर प्रदेश ब्रजतीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित रंगोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। साथ ही राधारानी मंदिर में दर्शन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी वृंदावन कुंभ में भी शामिल होंगे। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा ने बताया कि रंगोत्सव 2021 के आयोजनों की रूपरेखा बनाई जा रही है। 22 और 23 मार्च को आयोजित होने वाले की कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
 
 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles