मथुरा: श्री कृष्णोत्सव में पहुंचे सीएम योगी, बाल गोपाल के करेंगे दर्शन

संक्षेप:

  • मथुरा पहुंचे सीएम योगी
  • बाल गोपाल के करेंगे दर्शन
  • योगी ने ब्रज के संतों को किया सम्मानित 

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी श्री कृष्णोत्सव में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं। वह यहां दो घंटे रहेंगे। फिरोजाबाद का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर करीब तीन बजे मथुरा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर ओम पैराडाइज मैरिज होम में बने हैलीपैड पर उतरा। यहां से वह कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। रामलीला मैदान में मंच सजाया गया है। यहां मुख्यमंत्री योगी ने ब्रज के संतों को सम्मानित किया। 

आकर्षित पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे बांकेबिहारी 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज सुंदर आकर्षित पोशाक धारण कर भक्तों को दर्शन देंगे। पीत रंग की इस पोशाक को कोलकाता के कुशल कारीगरों द्वारा बनाया गया है। लगभग एक माह से अधिक समय में यह पोशाक बनकर तैयार की गई है। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


मंदिर के सेवायत रघु गोस्वामी ने बताया कि पीत रंग की इस पोशाक में कई रत्न और नगों की कारीगरी की गई है। रविवार की शाम यह पोशाक मंदिर के सेवायतों को मिली है। ठाकुरजी के एक भक्त के द्वारा इस पोशाक को अर्पित किया गया है।

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती आज

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को रात 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारीजी महाराज के श्रीविग्रह का अभिषेक होगा। 1:56 बजे बाद मंगला आरती के दर्शन होंगे। उसके बाद 31 अगस्त की सुबह 2 बजे से 5:30 तक श्रद्धालु दर्शन लाभ ले सकेंगे तथा नंदोत्सव दर्शन प्रात: 7:45 से 12 बजे तक होंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles