मथुरा: आज भारत बंद पर किसानों ने आवाज की बुलंद, रेल यातायात हुई प्रभावित

संक्षेप:

  • आज भारत बंद पर किसानों ने आवाज की बुलंद
  • सपा ने किया भारत बंद का समर्थन
  • रेल यातायात हुई प्रभावित

मथुरा। संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानून के खिलाफ आज भारत बंद का एलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद का आंशिक असर देखने को मिल रहा है। ज्यादातर बाजार खुले हुए हैं, लेकिन किसान आंदोलन के चलते यातायात पर असर पड़ा है। रेलवे ने एहतियात के तौर पर सोमवार सुबह को कई ट्रेनों को जहां-तहां रोक दिया था, जिन्हें डेढ़ घंटे बाद रवाना किया गया। मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास किसानों ने जाम लगा दिया। बलदेव-मथुरा मार्ग पर भी कुछ देर के लिए जाम लगा रहा। 

सपा ने किया भारत बंद का समर्थन

समाजवादी पार्टी (सपा) ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है। आगरा में भारत बंद के समर्थन में कलक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे सपा नेताओं को पुलिस ने रोक लिया। थाना हरीपर्वत पर रोके गए समाजवादी राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन, जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा व वाजिद निसार ने किसानों के समर्थन में भारत बंद के दौरान एमजी रोड पर पैदल मार्च निकाला। 

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


मथुरा जिले में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने जगह-जगह प्रदर्शन किया। बलदेव में भाकियू अंबावता ने बलदेव-मथुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा। यमुना एक्सप्रेसवे पुल के पास राया-मथुरा रोड पर किसान बैठ गए, जिससे यहां भी जाम लगा रहा। इस दौरान किसानों ने कृषि कानून के विरोध में आवाज बुलंद की। 

किसानों के भारत बंद को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह पुलिस की निगरानी है। कई जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली हाईवे पर भी चौकसी बढ़ाई गई है। इधर, मथुरा, वृंदावन, छाता और सौंख के बाजारों में बंदी का असर देखने को नहीं मिला। नौहझील तहसील परिसर के बाहर किसानों ने धरना प्रदर्शन किया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Related Articles